Agra News: शमसाबाद में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में सो रहे थे चार बच्चे

Published On: July 5, 2026
Follow Us
Agra News: शमसाबाद में करंट से पति-पत्नी की मौत

Agra News: आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। कुतकपुर गांव में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के समय दंपति के चारों बच्चे उसी कमरे में कुछ दूरी पर सो रहे थे, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन माता-पिता की मौत के बाद चारों बच्चे अनाथ हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

देर रात हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जगदीश शनिवार रात करीब रात 11 बजे अपनी परचून की दुकान बंद कर घर लौटे थे। परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह अपनी पत्नी शशि के साथ कमरे में सो गए। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा खोलकर देखा गया तो पति-पत्नी अचेत अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

बिजली के करंट से मौत की आशंका

प्रारंभहिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बिजली बोर्ड से निकला एक तार कमरे में रखें लोहे के संदूक पर गिर गया था। इससे पूरे कमरे में करंट फैल गया और दंपति उसकी चपेट में आ गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। मृतक दंपति की शादी करीब 14 वर्ष पहले हुई थी।

उनके परिवार में चार बच्चे है, जिनमे दो बेटियां और दो बेटे शामिल है। हादसे के समय चारों बच्चे उसी कमरे में कुछ दूरी पर सो रहे थे। सुबह माता-पिता की मौत की खबर मिलते ही बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

घटना की सूचना पर थाना शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और बिजली से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Agra Crime News: 14 घंटे की पूछताछ में खुला राज, पत्नी ने बताया कैसे बाथरूम में दफनाया पति का शव

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment