Agra Crime News: 14 घंटे की पूछताछ में खुला राज, पत्नी ने बताया कैसे बाथरूम में दफनाया पति का शव

Published On: July 5, 2026
Follow Us
Agra Crime: आगरा सिकंदरा मर्डर केस जांच

Agra Crime News: आगरा में एक दिल दहला वाला हत्याकांड सामने आया है। थाना सिकंदरा क्षेत्र के दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने कथित रूप से अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। इसके बाद उसने मिट्टी और गिट्टी डालकर बाथरूम का फर्श भी तैयार कर दिया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। करीब 45 दिन बाद पुलिस ने बाथरूम से कंकाल बरामद किया और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

बाथरूम में दफनाया शव, बाद में बनवा दिया पक्का फर्श

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी महिला ने पति की मौत के बाद शव को अकेले ही बाथरूम के कच्चे फर्श में दवा दिया। इसके बाद उसने मिट्टी मंगवाई और खुद ही गड्ढा भरने का काम किया। बाद में गिट्टी, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री मंगवाकर एक राजमिस्त्री और मजदूर से बाथरूम का फर्श प्लास्टर करवा दिया। पूछताछ में राजमिस्त्री और मजदूर ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि फर्श ने नीचे शव दबा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को निर्दोष मानते हुए छोड़ दिया।

पूछताछ में बदलती रही बयान: (Agra Crime News)

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी महिला पूछताछ के दौरान लगातार अपने बयान बदलती रही। पहले उसने इंटरनेट पर हत्या के तरीके खोजने की बात कही, लेकिन बाद में इससे इनकार कर दिया। मोबाइल फोन की जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड में भी किसी अन्य व्यक्ति की पहचान या कोई ठोस सबूत नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है। रूबी ने पुलिस को बयान दिया कि मेरी शादी सन 2010 में हुई थी थी। में इटावा की रहने वाली हूं, मेरी शादी झूठ तरीके से कराई गई थी।

रूबी ने पुलिस को बताया कि मेरी सास और पति नींद की गोली खाते थे। मैने अपने पति को खाने में नींद की गोलियां खिला दी, खाने खाने के बाद पति और दोनों बच्चों एक रूम में सो गए। रात करीब ढाई से 3 बजे में उठी तो मैने पति को देखा तो पति की सांसे थम चुकी थी।

बच्चों को पहले भेजा, फिर शुरू की पूरी तैयारी

जांच में सामने आया कि घटना के बाद महिला ने सबसे पहले अपने दोनों बच्चों रिद्धि और सिद्धि को उनकी दादी के पास भेज दिया। इसके बाद घर लौटकर बाथरूम का फर्श खोदा और शव को वहां दबा दिया। फिर मिट्टी मंगवाकर गुड्डा भर दिया और बाद में पक्का फर्श तैयार कराया। पुलिस का मानना है कि पूरे घटनाक्रम को छिपाने के लिए यह योजना बनाई गई थी।

14 घंटे की पूछताछ के बाद भेजी गई जेल

पुलिस ने आरोपी महिला से करीब 14 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी तरीके से जाचं जारी है और डीएनए रिपोर्ट सहित अन्य सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई बढ़ाई जाएगी। रूबी को शनिवार शाम 5 बजे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Agra News: एडीए की सील हटवाने का झांसा देकर कारोबारी से 1.19 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment