Indian Railway News: जुलाई मै रद्द रहेंगी ग्वालियर – प्रयागराज एक्सप्रेस, कई ट्रेनों का बदलेगा समय

Published On: July 7, 2026
Follow Us
Indian Railway News: ग्वालियर प्रयागराज एक्सप्रेस जुलाई में रद्द

Indian Railway News: रेल यात्रियों के लिए इस महीने महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। झांसी-मानिकपुर रेल लाइन पर दोहरीकरण (डबलिंग) का कार्य शुरू होने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इस दौरान ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेसवे दो दिनों तक रद्द रहेगी, जबकि कई अन्य ट्रेनों को निर्धारित समय से 20 से 45 मिनट की देरी से चलाया जायेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचने की अपील की है।

इन तारीखों पर रद्द रहेगी ग्वालियर – प्रयागराज एक्सप्रेस

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 22 और 23 जुलाई को ग्वालियर – प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा। वही 23 ओर 24 जुलाई को प्रयागराज – ग्वालियर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। यह फैसला झांसी – मानिकपुर रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण लिया गया है, ताकि निर्माण कार्य सुरक्षित और समय पर पूरा किया जा सके। रेलवे के अनुसार, केवल रद्द होने वाली ट्रेन ही नहीं बल्कि कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ेगा। हावड़ा-ग्वालियर एक्सप्रेस सहित लगभग नौ ट्रेनों को 20 से 45 मिनट की देरी से चलाया जायेगा। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय का ध्यान रखना होगा।

12 जुलाई से चलेगी नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस: (Indian Railway News)

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष घोषणा भी की है।12 जुलाई से नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा। वापसी दिशा में यह ट्रेन 13 जुलाई से चलेगी। यह ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी, जिससे उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।जुलाई महीने में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने आधा दर्जन विशेष ट्रेनों के संचालन का भी फैसला लिया है इनमें सत्य रोहिल्ला-दिल्ली-अर्थिक नगर मार्ग पर चलने वाली विशेष ट्रेन भी शामिल है। रेलवे का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को कन्फ़र्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और भीड़ का दबाव कम होगा।

रेल मदद ऐप पर तेजी से हो रहा शिकायतों का समाधान

आगरा रेल मंडल ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेल मदद ऐप पर दर्ज 2,566 शिकायतों का औसतन 25 मिनट में समाधान किया गया। इन शिकायतों में ट्रेन की सफाई, पानी की उपलब्धता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए निचली बर्थ., दावा, बच्चों के लिए दूध तथा अन्य चिकित्सा सहायता जैसी सेवाएं शामिल थीं। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस ओर समय जरूर जांच लें। निर्माण कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव या देरी संभव है। समय पर जानकारी लेने से यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचने मै मदद मिलेगी।

Agra Crime: आगरा के SRK Mall में सुतली बम धमाके का खुलासा, तीन नाबालिग हिरासत में; पूछताछ में बताई चौंकाने वाली वजह

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment