Agra Crime: आगरा के SRK Mall में सुतली बम धमाके का खुलासा, तीन नाबालिग हिरासत में; पूछताछ में बताई चौंकाने वाली वजह

Published On: July 7, 2026
Follow Us
Agra Crime: SRK मॉल में सुतली बम जलता नाबालिक

Agra Crime: आगरा-दिल्ली हाइवे स्थित एसआरके मॉल में सोमवार शाम हुए सुतली बम धमाके के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी एक लड़की के साथ कार से माॅल पहुंचे थे और पार्किंग के पास सीढ़ियों के नजदीक सुतली बम फोड़ दिया। धमाके की तेज आवाज से माॅल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

शाम 7:15 बजे हुआ धमाका: (Agra Crime)

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:15 बजे मॉल के बेसमेंट पार्किंग क्षेत्र के पास अचानक तेज धमाका हुआ। उस समय मॉल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनते ही लोग रेस्टोरेंट, गेमिंग जोन और मल्टीप्लेक्स से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही मॉल प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद न्यू आगरा थाना पुलिस मौके पहुंची और जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान

जांच के दौरान पुलिस ने मॉल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक सीढ़ियों के पास सुतली बम फोड़ते और फिर तेजी से वहां से निकलते हुए दिखाई दिया। मॉल कर्मचारियों ने संदिग्ध युवकों को बाहर निकालते समय देख लिया था। इसी आधार पर उनकी कार को रोककर तलाशी ली गई। जब आरोपियों की होंडा सिटी कार की तलाशी लेने पर दो डिब्बे स्काई शॉट और करीब 20 सुतली बम बरामद हुए। इसके बाद तीनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने कार को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गाड़ी में मिले सुतली बम

पूछताछ में बताई यह वजह

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी नाबालिग है और उनकी उर्म लभभग 15 से 16 वर्ष के बीच है। बताया जा रहा है कि वे एक प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों और उनके साथ मौजूद लड़की के परिजनों को भी थाने बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी। न्यू आगरा थाना पुलिस के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सुतली बम फोड़ने वाले किशोर की पहचान सिकंदरा क्षेत्र के निवासी के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई मॉल की संपत्ति को भी बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाजूद सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को गंभीर मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Agra News: आगरा के रुनकता में सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घरों पर लगाए ‘ मकान बिकाऊ ‘ पोस्टर

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment