Agra News: आगरा में लगातार हो रही बारिश के बाद आगरा शहर में सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ रही है। गुरुवार दोपहर कमला नगर थाना क्षेत्र के कर्मयोगी एन्क्लेव (कर्मयोगी फब्बारा) के पास अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। राहत की बात यह रही कि यह घटना स्कूलों की छुट्टी से कुछ मिनट पहले हुई, जिससे स्कूली बसें, बैन और बच्चों से भरे वाहन इस हादसे की चपेट में आने से बच गए। यदि सड़क कुछ देर बाद धंसती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
अचानक बना गहरा गड्ढा, रोका गया यातायात
हादसा करीब दोपहर 12:30 बजे हुआ, सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। कुछ ही पलों में वहां गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें बारिश का पानी भर गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए सड़क के दोनों और बैरिकेडिंग कर दी और वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला। इससे किसी भी वाहन के गड्ढे में गिरने की नौबत नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क स्कूलों की छुट्टी से कुछ मिनट पहले धंसी। यदि यह घटना छुट्टी के समय होती तो बच्चों से भरी स्कूल बसें और वैन इसकी चपेट में आ सकती थी। समय रहते सड़क धंसने और लोगों की सतर्कता के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बारिश के बाद बढ़ी सड़क धंसने की घटनाएं: (Agra News)
पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव, सड़क धंसने और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं सामने आई है। कमला नगर की यह घटना भी इसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों की मजबूती और भूमिगत जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई स्थानों पर पहले भी सड़क के नीचे खोखलापन होने की शिकायत की गई थी। साथनीय लोगों ने प्रशासन से गड्ढे की तुरंत मरम्मत कराने, पूरे इलाके का तकनीकी निरीक्षण करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की माँ की है।
अमरनाथ यात्रा 2026: गुफा तक पहुंचे, लेकिन नहीं हुए बाबा बर्फानी के प्राकृतिक दर्शन







