Agra Crime: न्यू आगरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; तमंचे और कारतूस बरामद

Published On: अगस्त 31, 2026
Follow Us & Share
Agra Crime: पुलिस के हत्थे चढ़े 2आरोपी

Agra Crime: आगरा के न्यू आगरा थाना खानपुर चौराहे के पास पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी तमंचे और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ थाना न्यू आगरा पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खानपुर चौराहे के पास दो युवक अवैध हथियार लेकर मौजूद हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और माधव शर्मा और अनिल को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो देसी तमंचे, चार खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस की पूछताछ और बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास अवैध हथियार कहां से आए और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

लगातार की जा रही चेकिंग (Agra Crime)

पुलिस के मुताबिक, शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए संदिग्ध लोगों और वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। थाना न्यू आगरा पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सोमवार करीब चार बजे इस कार्रवाई की जानकारी दी।

India Post GDS 2026: आगरा में 44 पद, 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्ती शुरू

Agra Crime News: थाने से चोरी हो गया सीज ट्रक, 629 KM दूर मिला; मालिक-बेटे से पूछताछ के बाद जो हुआ, चौंकाने वाला

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment