Agra News: बुद्ध पार्क निर्माण पर बवाल, AAP ने लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Published On: July 14, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा बुद्ध पार्क निर्माण पर AAP का प्रदर्शन

Agra News: आगरा के कालिंदी विहार क्षेत्र में निर्माणाधीन बुद्ध पार्क को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पार्क निर्माण में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने परियोजना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि करीब 10 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस पार्क में निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। उनका आरोप है कि निर्माण में घंटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भविष्य में परियोजना की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

भगवान बुद्ध की प्रतिमा को लेकर भी उठे सवाल

प्रदर्शन के दौरान AAP नेताओं ने दावा किया कि पार्क में स्थापित की जा रही भगवान बुद्ध की प्रतिमा पत्थर के बजाय फाइबर से बनाई जा रही है। उनका कहना है कि यदि ऐसा है तो यह श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा विषय है और इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पार्क परियोजना में रेन वोटर हार्वेस्टिंग जैसी आवश्यक व्यवस्था नहीं की गई है। उनका कहना है कि बड़े सार्वजनिक निर्माण कार्यों में जल संरक्षण की व्यवस्था होना जरूरी है। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में बड़ी मात्रा में वर्षा जल व्यर्थ बह सकता है।

आगरा बुद्ध पार्क दीवार हुई टेढ़ी

दीवारों और प्लेटफॉर्म में दरारें आने का दावा

AAP कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि निर्माणाधीन दीवारों और प्लेटफॉर्म पर शुरुआती चरण में ही दरारें दिखाई देने लगी है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर प्लास्टर उखड़ने और प्रतिमा का रंग उतरने जैसी शिकायतें भी सामने आई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्क निर्माण से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया, संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबधित लोगों के खिलाफ सख्त करवाई कि जानी चाहिए।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार: (Agra News)

फिलहाल नगर नियम की ओर से इन आरोपी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर लोगो की निगाहें अब प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Agra Crime News: आगरा में दिनदहाड़े 40 लाख की लूट, सर्राफा कारोबारी से तमंचे के बल पर बैग लूटकर फरार हुए बदमाश

Agra News: पहली बारिश में झुकी बुद्धा पार्क की दीवार, आगरा की 10 करोड़ की परियोजना पर सवाल

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment