Agra Crime News: आगरा में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर खंदौली थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी से दिनदहाड़े 40 लाख रूपये से भरा बैग लूट लिया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब कारोबारी चांदी खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
चांदी खरीदने जा रहे थे कारोबारी
जानकारी के अनुसार, सादाबाद क्षेत्र के कुरसंडा गांव निवासी सर्राफा कारोबारी रामवीर मंगलवार दोपहर बाइक से किनारी बाजार चांदी खरीदने के लिए जा रहे थे। उनके पास बैग में करीब 40 लाख रूपये नकद रखे थे। जैसे ही वह खंदौली क्षेत्र में बगल घूंसा के पास पहुंचे, पगले से पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पहले कारोवारी की बाइक में टक्कर जैसी हरकत कर उन्हें असंतुलित कर दिया। गिरते ही आरोपियों ने तमंचा दिखाकर डराया और नकदी से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से तेज रफ्तार में फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हुई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस:( Agra Crime News)
घटना कीi सूचना मिलते ही खंदौली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के मार्गों की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
Agra News: आगरा में RPF जवानों पर फूटा रेलवे कर्मचारियों का गुस्सा, ट्रैक पर उतरा परिवार











