Agra Traffic News: बारिश ने बिगाड़ी आगरा की रफ्तार, मेट्रो निर्माण के बीच दिल्ली गेट और एमजी रोड पर घंटों जाम

Published On: जुलाई 15, 2026
Follow Us & Share
Agra Traffic News: आगरा ट्रैफिक जाम बारिश

Agra Traffic News: बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद आगरा शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। पहले से मेट्रो निर्माण कार्य के कारण संकरी हो चुकी सड़कों पर बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए। दिल्ली गेट, हरिपर्वत चौराहा, एमजी रोड और आसपास के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं । सुबह दफ्तर, स्कूल और बाजार जाने वाले लोगों को घंटों तक जाम में फसना पड़ा।

बारिश के बाद ट्रैफिक का दबाव:(Agra Traffic News)

सुबह हुई बारिश के कारण कई जगह सड़क पर पानी भर गया। पानी भरने और फिसलन के चलते वाहन चालाकों को धीमी गति से चलना पड़ा। जैसे-जैसे बारिश रुकी, शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी और कई प्रमुख मार्गो पर जाम की स्थिति बन गई। आगरा में मेट्रो परियोजना के तहत कई स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। बेरीकेडिंग और निर्माण सामग्री के कारण सड़कों की चौड़ाई पहले से कम हो चुकी है। सामान्य दिनों में भी इन मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव रहता है, लेकिन बारिश के बाद हालात और अधिक खराब हो गए।

दिल्ली गेट और हरीपर्वत पर सबसे ज्यादा असर

दिल्ली गेट क्षेत्र में सुबह से वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दी। चारपहिया और दोपहिया वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे। वहीं हरिपर्वत चौराहे पर बैरिकेडिंग के कारण ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी हो गई। इसका असर एमजी रोड तक देखने को मिला, जहां कई किलोमीटर तक वाहन रेंगते रहे। शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल एमजी रोड पर भी बारिश के बाद यातायात पूरी प्रभावित रहा। निजी वाहन, ई-बस और ऑटो लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। कई लोगों को अपने जगह तक पहुंचने में सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक समय लगा।

कार्यालय और स्कूल जाने वालों को हुई परेशानी

सुबह के व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम का सबसे अधिक असर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों पर पड़ा। कई लोग तय समय पर अपने कार्यालय और स्कूल नहीं पहुंच सके। बाजार क्षेत्रों में भी वाहनों की आवाजाही धीमी रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाने की जरूरत है। बारिश के मौसम में जलभराव और निर्माण कार्य एक साथ होने से जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। लोगों ने प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस और बेहतर डायवर्जन व्यवस्था की मांग की है।

Agra Metro Update: यमुना का जलस्तर बढ़ने से रुका 200 करोड़ के पुल का निर्माण

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment