Agra News: आगरा में देसी घी पर एफएसडीए का बड़ा छापा, 10.5 कुंतल घी जब्त

Published On: July 16, 2026
Follow Us
Agra News: एफएसडीए की छापेमारी के दौरान जब्त किया घी

Agra News: आगरा सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने आगरा में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कागारौल क्षेत्र की दो डेयरियों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान लभभग साढ़े दस कुंतल संदिग्ध देसी घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब छ्ह लाख रूपये बताई जा रही है। टीम ने दूध और देसी घी के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने तक जब्त घी को सील कर सुरक्षित रखा गया है।

कागारौल की दो डेयरियों पर एक साथ छापेमारी

लखनऊ से आई एफएसडीए की विशेष टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बुधवार को कागारौल क्षेत्र में अभियान चलाया। सबसे पहले हीरा सिंह स्थित एक डेयरी पर निरीक्षण किया गया, जहां बड़ी मात्रा में दूध जमा किया हुआ मिला। टीम ने दूध का नमूना लेकर गुणवत्ता जांच के लिए सुरक्षित किया। इसके बाद दूसरी डेयरी पर पहुंची टीम ने वहां देसी घी और अन्य डेयरी उत्पादों का निरीक्षण किया। मौके पर बड़ी मात्रा में रखा गया देसी घी मिलावटी मिलने पर उसे तुरंत सील कर जब्त कर लिया गया।

छह लाख रूपये कीमत का घी किया गया सील

एफएसडीए अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान करीब 10.5 कुंतल देसी घी बरामद हुआ। प्राथमिक जांच के आधार पर इसे मिलावटी मानते हुए ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। जब्त घी को कारोबारी की सुपुर्दगी में सील कर दिया गया है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी। कार्रवाई के दौरान दूध और देसी घी के अलग-अलग नमूने लिए गए है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते है, तो संबंधित डेयरी संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तरत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई: (Agra News)

आगरा में मिलावटी देसी घी केe खिलाफ इससे पहले भी कई बड़े अभियान चलाए जा चुके है। बीते महीनों में नकली ब्रांड के नाम पर तैयार किए जा रहे घी की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। एफएसडीए का कहना है कि जिले में ,मिलावटी घी के मामले लगातार सामने आने के कारण निगरानी और सख्त कर दी गई है। उपभोक्ता घर पर कुछ सामान्य तरीकों से घी की प्राथमिक जांच कर सकते है।

हथेली पर थोड़ा घी रखने पर शुद्ध घी जल्दी पिघल जाता है। वहीं फ्रिज में रखने पर घी समान रूप से जमना चाहिए। गर्म करने पर शुद्ध घी से प्राकृतिक सुगंध आती है। हालांकि किसी भी खाद्य पदार्थ की अंतिम पुष्टि केवल अधिकृत प्रयोगशाला जांच से ही संभव होती है।

Agra Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस खाई में गिरी, 6 यात्री घायल, चालक फरार

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment