Agra Weather Today: बादलों का डेरा, हल्की बारिश के आसार, उमस से अभी नहीं मिलेगी राहत

Published On: July 17, 2026
Follow Us
Agra Weather News: आगरा में बादल छाए

Agra Weather Today: आगरा में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। शहर के अधिकांश हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे, जिससे तेज धूप का असर कम रहा। हालांकि हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार दिन में कई स्थानों पर हल्की बारिश या बुंदाबांदी के साथ गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।

आज कैसा रहेगा मौसम:(Agra Weather Today)

भरतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज आगरा का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय आर्द्रता करीब 80 प्रतिशत रहने की संभावना है, जबकि शाम तक यह लगभग 60 प्रतिशत रह सकती है। बादलों की आवाजाही पूरे दिन बनी रहेगी और कही-कहीं हल्की बारिश दर्ज हो सकती है। बारिश की संभावना के बावजूद लोगों को उमस से तुरंत राहत मिलने के आसार कम है। लगातार नमी बने रहने के कारण गर्मी का अहसास पहले जैसी ही रहेगा।

आगरा सुबह से ही छाए बादल

पिछले सप्ताह ऐसा रहा मौसम

बीते सात दिनों के दौरान आगरा में मानसून सक्रिय बना रहा। अलग-अलग दिनों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। लगातार नमी के कारण बारिश के बाद भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

अलगे पांच दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक आगरा में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 जुलाई के आसपास गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन नमी अधिक रहने से उमस बनी रह सकती है।

डेटअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
17 जुलाई37°C31°C
18 जुलाई36°C30°C
19 जुलाई 35°C28°C
20 जुलाई 28°C27°C
21 जुलाई 25°C26°C

Agra Weather: 19 जुलाई से सक्रिय होगा मानसून, जानिए कब-कब होगी बारिश

Agra Crime News: नपुषंक कहकर करती थी बेइज्जत प्रेमी के साथ जाने की देती थी धमकी, आगरा में पति ने दी जान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment