आगरा न्यूज: फतेहाबाद में हलवाई की दुकान पर गिरा पर्स, नकदी-आभूषण बदलने का आरोप

Published On: August 9, 2026
Follow Us
आगरा न्यूज: फतेहाबाद पुलिस थाना

आगरा न्यूज: थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी एक व्यक्ति ने हलवाई की दुकान पर गिरे अपने पर्स से नकदी और सोने के आभूषण बदलने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित रामकिशन के अनुसार, शनिवार दोपहर वह अपनी पत्नी प्रवेश देवी के साथ पिनाहट के खेरिया ब्लॉक स्थित ससुराल से ऑटो द्वारा गांव सैदपुर लौट रहे थे। फ़तेहाबाद बाईपास पर ऑटो से उतरने के बाद दोनों ने एक हलवाई की दुकान पर कचौड़ी खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान रामकिशन का पर्स गिर गया। घर पहुंचने के बाद उन्हें पर्स के गिरने की जानकारी हुई। इसके बाद वह दोबारा हलवाई की दुकान पर पहुंचे और वहां पर्स के बारे में जानकारी की।

पर्स में थे करीब 6,500 रूपये और आभूषण

रामकिशन का आरोप है कि पर्स में करीब 6,500 रूपये नकद, सोने के दो कुंडल और एक बड़ा मंगलसूत्र रखा हुआ था। उनका कहना है कि हलवाई ने बताया कि पर्स एक व्यक्ति को मिला था और बाद में उस युवक ने पर्स वापस कर दिया। रामकिशन के मुताबिक, पर्स वापस मिलने के बाद जब उन्होंने उसकी जांच की तो उसमें रखी रकम और आभूषणों को लेकर उन्हें शक हुआ।

आरोप है कि पर्स में 6,500 रूपये के बजाय केवल 4,000 रूपये मिले। इसके साथ ही रामकिशन ने आरोप लगाया कि सोने के कुंडल और मंगलसूत्र की जगह कथित तौर पर नकली आभूषण रखे हुए थे। उनका कहना है कि उन्हानें अपने असली आभूषण और बाकी रकम वापस करने की मांग की।

रूपये और आभूषण वापास मांगने पर विवाद का आरोप

रामकिशन ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने बाकी रूपये और असली आभूषण वापस मांगे तो उसके साथ गाली ग्लौज और अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद उसने पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की। रामकिशन ने पुलिस से पर्स में मौजूद शेष नकदी और कथित तौर पर बदले गए आभूषण बरामद कराने के साथ संबधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच (आगरा न्यूज)

थाना फतेहाबाद के इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पर्स में राखी नकदी और आभूषणों को लेकर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ और उपलब्ध तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

Agra News: आगरा में बढ़ा यमुना का जलस्तर, 23 गांवों में अलर्ट; खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment