Agra News: आगरा कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस से मिले मानव अंगों के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच एजेंसियों को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में अहम सुराग मिला है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति चेन्नई की लोकल ट्रेन से एक बैग लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी की विशेष टीम जांच में जुटी है। टीम ने रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। जांच में कई महत्त्वपूर्ण बिंदु सामने आए है।
लाल रंग के बैंग में मिले थे मानव अंग
बुधवार सुबह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन ए प्लेटफॉर्म नंबर दो पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के जर्नल कोच में एक लावारिस बैग मिला था। बैग की जांच करने पर उसमें मानव अंग पाए गए। इसके बाद रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सुरक्षा दी गई। मामले की जांच के लिए जीआरपी कैंट की विशेष टीम को लगाया गया। टीम शुक्रवार दोपहर आगरा पहुंची और घटनास्थल से जुड़े सबूतों की जांच शुरू की।
45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
जांच टीम ने स्टेशन पर लगे करीब 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा। फुटेज की जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो लोकल ट्रेन से स्टेशन पहुंचा था। बताया जा रहा है कि संदिग्ध के हाथ में लाल रंग का बैग था। वह बैग लेकर प्लेनफॉर्म नंबर चार की तरफ जाता दिखाई दिया। इसके बाद उसने बैग को तमिलनाडु एक्सप्रेस के सामान्य कोच में रख दिया और वहां से चला गया।
प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं खरीदा (Agra News)
जांच में यह बात भी सामने आई है कि संदिग्ध व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म टिकट नहीं खरीदा था। वह काफी जल्दबाजी में नहर आ रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस स्टेशन से लोकल ट्रेन में सवार हुआ और स्टेशन तक किस रस्ते से पहुंचा। जीआरपी की टीम ने आगरा के अलावा आसपास के रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है। इन फुटेज की मदद से संदिग्ध की गतिविधियों और उसके स्टेशन तक पहुंचने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
कई रेलवे स्टेशनों की फुटेज की जा रही जांच
जांच टीम अलग-अलग रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देख रही है। अधिकारियों का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्ति की पहचान और उसकी आवाजाही की पूरी कड़ी जोड़ना है। जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बैग में मिले मानव अंग कहां से लाए गए थे और इस पूरे मामले के पीच कौन लोग शामिल है।
Agra News: आगरा में बारिश के बीच भरभराकर गिरा दोमंजिला मकान, टला बड़ा हादसा




