Agra News: आगरा में बारिश के बीच भरभराकर गिरा दोमंजिला मकान, टला बड़ा हादसा

Published On: August 8, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा बेलनगंज में गिरा जर्जर मकान

Agra News: शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार दोपहर बेलनगंज इलाके में एक जर्जर दोमंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान काफी समय से बंद बताया जा रहा था, जिससे गामिनत रही की हादसे के समय उसके अंदर कोई मौजूद नहीं था। मकान के मलबे के गिरने से आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

बारिश के बीच अचानक ढह गया मकान

जानकारी के मुताबिक, बेलनगंज के पुराने क्षेत्र में स्थित यह मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मकान का बड़ा हिस्सा धीरे-धीरे गिर रहा था। शुक्रवार दोपहर अचानक मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे आ गया। मकान के गिरते ही आसपास धूल और मलबा फैल गया। घटना के बाद यह रही कि मकान पहले से बंद था और हादसे के वक्त उसमें किसी के मौजूद होने की जानकारी नहीं मिली।

नीचे बनी थीं दुकानें (Agra News)

बताया जा रहा है कि जर्जर मकान के नीचे दुकानों का भी इस्तेमाल होता था। मकान का मलबा गिरने से आसपास का रास्ता प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों में पुराने और जर्जर भवनों को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। बेलनगंज शहर के पुराने इलाकों में शामिल है, जहां कई मकान काफी पुराने और कमजोर स्थिति में बताए जाते है। लगातार बारिश के कारण ऐसे भवनों पर खतरा और भी बढ़ गया है।

पहले भी जर्जर मकानों को लेकर उठते रहे हैं सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के पुराने इलाकों में कई ऐसे मकान हैं, जिनकी हालत खराब है। बारिश के दौरान इन मकानों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने जर्जर भवनों का सर्वे कराकर खतरनाक मकानों को लेकर समय रहते कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से भी इसे भवनों की स्थिति की जांच कराने और खतरे वाले मकानों को चिन्हित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले जरूरी कदम उठाए जा सकें।

पिछले दिनों बारिश में हुआ था बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले महीने भारी बारिश के दौरान सुभाष बाजार क्षेत्र में भी जर्जर नाले में मलबा जमा होने के कारण हादसा हुआ था। उस घटना में कई लोगों के दबने की बात सामने आई थी और एक महिला की मौत भी हुई थी। इसके बाद भी जर्जर भवनों और पुराने इलाकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बेलनगंज में मकान गिरने की घटना ने एक बार फिर पुराने और जर्जर भवनों की सुरक्षा पर ध्यान खींचा है। लगातार बारिश के बीच ऐसे मकानों को लेकर प्रशासन और नगर निगम की ओर से समय रहते निरिक्षण और जरूरी कार्रवाई बेहद अहम मानी जा रही है।

Agra Ki News: सावन के दूसरे सोमवार पर 10 अगस्त को बदलेगा आगरा का ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले पढ़ें डायवर्जन प्लान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment