Agra News: फतेहाबाद (आगरा) थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी सावराय में मंगलवार सुबह बिजली के करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर केवल और खुले तारों लो लेकर नाराजगी जताई है।
दांतों पर ब्रश करते समय हुआ हादसा (Agra News)
गढ़ी निवासी उमेश कुशवाहा (28) पुत्र पप्पू मंगलवार सुबह करीब 6 बजे घर के बाहर दाँतों पर ब्रश कर रहा था। इसी दौरान अचानक विजली की केबल में फोल्ड हुआ और तार टूटकर गया। इसी समय उमेश का हाथ बिजली की केवल के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से उमेश गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलने ही इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। वहीं युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। उमेश की मौत से उसकी पत्नी शिवानी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उमेश के परिवार में एक बेटा दिव्यम और बेटी मायरा है।
जर्जर बिजली लाइनों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली की जर्जर केवल और खुले तार परेशानी का कारण बने हुए है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर केवल और खुले तारों को जल्द ठीक करने की मांग की है उनका कहना है कि बिजली की छोटी सी लापरवाही भी किसी परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन सकती है।
Agra News: आगरा यमुनापार में दूसरे दिन भी पानी नहीं, 4 लाख लोग परेशान




