Agra Metro: आगरा मेट्रो का विस्तार अब शहर के कई प्रमुख इलाकों तक पहुंचने जा रहा है। मेट्रो कॉरिडोर-1 में सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक विस्तार का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि कॉरिडोर-2 आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। दोनों कॉरिडोर पूरे होने के बाद शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों को मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। खास बात यह यह है कि नए रूट में राजा की मंडी, आगरा कॉलेज, कालिंदी विहार और अन्य प्रमुख स्थानों पर स्टेशन प्रस्तावित है।
सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक बढ़ रहा कॉरिडोर-1
आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 का सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक विस्तार किया जा रहा है। ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर तक करीब 6 किलोमीटर का हिस्सा मार्च 2024 से यात्राओं के लिए चालू है। अब मनकामेश्वर से सिकंदरा तिराहा तक करीब 8.25 किलोमीटर हिस्से में ट्रैक बिछाने और अन्य निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच रहे है। इस विस्तार में आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेगे। कई स्थानों पर स्टेशन निर्माण, सिग्नलिंग और ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़े काम पूरे किए जा चुके है। इससे सिकंदरा और आसपास के इलाकों से शहर के दूसरे हिस्सों तक आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
आगरा मेट्रो कॉरिडोर-2 में 14 स्टेशन
आगरा मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। करीब 15.4 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रूप पर कुल 14 स्टेशन प्रस्तावित है। इसके पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक का हिस्सा शामिल है। इस रूप में आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज जैसे प्रमुख स्टेशन होंगे। पिलर निर्माण से लेकर ट्रैक बिछाने तक कई अहम काम आगे बढ़ चुके है। स्टेशनों के एंट्री-एक्जिट गेट और अन्य सुविधाओं का निर्माण भी जारी है। इस हिस्से के पूरा होने के बाद कैंट क्षेत्र से शहर के प्रमुख इलाकों तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा और मजबूत होगी।

आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक बनेगा दूसरा चरण
कॉरिडोर-2 का दूसरा चरण आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक बनाया जाएगा। इस हिस्से में भगवान टॉकीज, संजय प्लेस, सुल्तानगंज पुलिया और कालिंदी विहार मुख्य स्टेशन होंगे। यमुना नदी के आसपास भी मेट्रो परियोजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। कॉरिडोर-2 के लिए यमुना नदी पर विशेष मेट्रो पुल तैयार किया जा रहा है। पुल के निर्माण में सुरक्षा और शहर की ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखने की बात कही गई है। आगरा मेट्रो का नेटवर्क ताजमहल जैसे विश्व प्रसिद्ध स्मारक वाले शहर में तैयार हो रहा है। इसलिए निर्माण के दौरान ऐतिहासिक धरोहरों और उनके आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अभी कहां तक पहुंची आगरा मेट्रो?
फिलहाल आगरा मेट्रो ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर तक करीब 6 किलोमीटर के प्राथमिकता वाले हिस्से में संचालित हो रही है। मनकामेश्वर से आगे सिकंदरा तिराहा तक दूसरे चरण का काम तेजी से चल रहा है। इस हिस्से के शुरू होने के बाद मेट्रो नेटवर्क में कई नए स्टेशन जुड़ेंगे और यात्रियों को शहर के बड़े बाजारों, शिक्षण संस्थानों और प्रमुख इलाकों तक पहुंचने का नया विकल्प मिलेगा।
यात्रियों को क्या फायदा होगा? (Agra Metro)
आगरा मेट्रो के दोनों कॉरिडोर पूरे होने के बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच सफर आसान होने की उम्मीद है। सड़क यातायात पर निर्भरता कम करने के साथ ही यात्राओं को तेज और व्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा। खासकर सिकंदरा, राजा की मंडी, आगरा कैंट, संजय प्लेस और कालिंदी विहार जैसे व्यस्त इलाकों ले लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है। आगरा जैसे पर्यटन और व्यापारिक शहर में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार स्थानीय यात्रियों के साथ पर्यटकों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ताजमहल और शहर के अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंच बेहतर होने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Agra Crime News: धान की भूसी के नीचे छिपी थी 45 लाख की शराब, आगरा में दो तस्कर गिरफ्तार




