Agra News: रक्षाबंधन के त्यौहार से पहले आगरा से पूर्वांचल, बिहार, राजस्थान और दक्षिण भारत की ओर से जानी वाली ट्रेनों में सीटों की मांग तेजी से बढ़ गई है। आगरा कैंट और आगरा फोर्ट से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में रिजर्वेशन मुश्किल हो गया है। स्लिपर क्लास में वेटिंग लिस्ट 150 के पर पहुंचने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। त्यौहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों के आरक्षण केंद्रों और ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। कई यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल रही है और अब वे वैकल्पिक ट्रेनों की तलाश कर रहे हैं।
आगरा से गुजरने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग
रक्षाबंधन के कारण आगरा से पूर्वांचल और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव दिखाई दे रहा है। स्लिपर क्लास के साथ थर्ड एसी और प्रीमियम श्रेणी में भी कंफर्म टिकट मिलने आसान नहीं है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कई ट्रेनों की स्लीपर क्लास वेटिंग 150 से ऊपर पहुंच चुकी है। वहीं कुछ ट्रेनों में थर्ड एसी की वेटिंग भी 70 से 90 के आसपास पहुंच गई है। इससे त्यौहार के समय सफर करने वाले यात्रियों को पहले से टिकट की योजना बनानी पड़ रही है।
अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा दबाव
आगरा फोर्ट से गुजरने वाली अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस (12988) में सीटों की मांग अधिक है। ट्रेन के स्लीपर क्लास में वेटिंग 182 तक पहुंच गई है, जबकि थर्ड एसी में भी 94 वेटिंग चल रही है। पूर्वांचल की लाइफलाइन मानी जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस (13238) में भी स्थिति राहत देने वाली नहीं है। इस ट्रेन के स्लीपर क्लास में 142 और थर्ड एसी में 78 वेटिंग बताई गई है। त्यौहार नजदीक आने के साथ इन आंकड़ों में और बदलाव हो सकता है। इसीलिए यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले रेलवे की ताजा स्थिति जरूर देखनी चाहिए।
तेलंगाना और साबरमती एक्सप्रेस में भी सीटों की मारामारी
दक्षिण और मध्य भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी रिजर्वेशन की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।आगरा कैंट से निकलने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस (12724) के स्लीपर में 115 और थर्ड एसी में 62 की वेटिंग चल रही है। इंदौर-कटरा रूट की मालवा एक्सप्रेस ( 12920) में भी स्लिपर क्लास की वेटिंग 128 और थर्ड एसी की वेटिंग 54 के आंकड़े को पर कर चुकी है। इससे साफ है कि सिर्फ पूर्वांचल और बिहार की नहीं, बल्कि दूसरी रूटों पर भी त्यौहार के दौरान सीटों की मांग बढ़ी हुई है।
तत्काल टिकट के लिए भी यात्रियों की भीड़
रविवार सुबह तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू होने के साथ की आरक्षण केंद्रों और ऑकलाइन बुकिंग व्यवस्था पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिलता में तत्काल सीटें फुल हो गईं। लंबी कतार में खड़े यात्रियों को भी तत्काल कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया। ऐसे में कई यात्री अब आगरा के बजाए टूंडला और मथुरा जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों के विकल्प तलाश रहे हैं।
यात्रियों के सामने क्या है विकल्प? (Agra News)
रक्षाबंधन के दौरान अगर किसी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो यात्री दूसरे स्टेशनों से उपलब्ध ट्रेनों की जांच कर सकते हैं। आगरा के आसपास टूंडला और मथुरा जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में सीट की उपलब्धता देखना भी एक विकल्प हो सकता है। हालांकि टिकट बुक करने से पहले ट्रेन, तारीख, श्रेणी और बोर्डिंग स्टेशन की उपलब्धता की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। वेटिंग टिकट का कंफर्म होना कई कारकों पर निर्भर करता है और बुकिंग के बाद स्थिति बदल सकती है।
Agra News: रक्षाबंधन पर आगरा से 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल




