Agra News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर 24 घंटे में 3 शव मिलने से हड़कंप, युवक-युवती और बच्ची की पहचान नहीं

Published On: August 18, 2026
Follow Us & Share
Agra News: बरहन रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Agra News: बरहन थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर 24 घंटे के भीतर युवक, युवती और करीब 10 साल की बच्ची के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों शव अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल तीनों की पहचान नहीं हो सकी है।

अलग-अलग स्थानों पर मिले तीन शव

पुलिस के अनुसार पहला शव 15/16 अगस्त की रात बरहन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला था। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। उसके पास पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद 16 अगस्त को चमरौला-बरहन के बीच डाउन रेलवे ट्रैक पर पोल नंबर 1264 और 1265 के बीच एक युवती का शव मिला। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। युवती के गले में चैन, कानों में बालियां, हाथ में अंगूठी और घड़ी मिली थी। पुलिस इन वस्तुओं के आधार पर भी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

इसी क्रम में सोमवार शाम करीब चार बजे मितावली और बरहन के बीच रेलवे ट्रैक पर करीब 10 वर्ष की बच्ची का शव मिला। बच्ची ने नीली नेक और इसी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाकर उसकी पहचान कराने में लगी है।

ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

पुलिस के मुताबिक तीनों शवों पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर युवती और बच्ची की मौत ट्रेन से गिरने या ट्रेन की चपेट में होने की आशंका जताई जा रही है। युवती का शव दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन की लाइन पर मिला था। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वहीं युवक के मामले में पुलिस को आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि उसने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी। उसके पास ऐसा कोई सामान या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।

पुलिस ने लोगों से मांगी मदद (Agra News)

बरहन प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी ने लोगों से अपील की है कि यदि थाना क्षेत्र में किसी महिला, युवक या बच्ची की गुमशुदगी दर्ज है या इन शवों की पहचान से संबंधित कोई जानकारी किसी व्यक्ति के पास है, तो तत्काल बरहन पुलिस को सूचना दें। पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीपी एत्मादपुर दिवेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों शवों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने के साथ रेलवे ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Agra Crime News: दुल्हन की शादी को हुए सिर्फ 5 दिन, फिर ऐसा कांड की परिवार पहुंचा कोर्ट

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment