Agra News: रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आगरा और आसपास के यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा देने का फैसला किया है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से रक्षाबंधन के दौरान तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें आगरा कैंट होकर हजरत निजामुद्दीन सहित प्रमुख स्टेशनों के बीच चलेंगी। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से आगरा, ग्वालियर, झांसी और खजुराहो रूट के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति 139 या NTES पर जरूर जांच लें। रेलवे के अनुसार ट्रेनों में 20 से 21 ICF कोच लगाए जाएंगे।
पहली स्पेशल ट्रेन 01901/01902
पहली स्पेशल ट्रेन 01901/01902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी। यह ट्रेन 27 और 28 अगस्त से चलना शुरू होगी। ट्रेन संख्या 01901 झांसी से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे ग्वालियर और दोपहर 2:55 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 01902 हजरत निजामुद्दीन से शाम 7:30 बजे रवाना होगी और रात 11:05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
दूसरी स्पेशल ट्रेन 01903/01904
दूसरी स्पेशल ट्रेन 01903/01904 भी झांसी और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी। इसका संचालन 26 से 30 अगस्त तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 01903 झांसी से शाम 7:20 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और रात 3:05 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01904 हजरत निजामुद्दीन से सुबह 4:10 बजे चलेगी और सुबह 8:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 से 31 अगस्त तक वापसी में संचालित होगी।
तीसरी स्पेशल ट्रेन खजुराहो से चलेगी
तीसरी स्पेशल ट्रेन 01913/01914 खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 01913, (26, 28 और 30)अगस्त को खजुराहो से शाम 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 2:35 बजे आगरा कैंट होते हुए सुबह 7:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01914 27, 29 और 31 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से सुबह 11:10 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे आगरा पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगी राहत (Agra News)
रक्षाबंधन के दौरान आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का समय और संचालन की स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें।




