New Smartphone 2026: सितंबर 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी खास रहने वाला है। महीने की शुरुआती से ही कई कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें POCO F9 Pro, POCO F9 Ultra, Vivo T.5 5G और Samsung Galaxy S 26 FE जैसे मॉडल शामिल है। इसके अलावा Apple की नई iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर भी बाजार में काफी चर्चा है। कुछ फोन की लॉन्च डेट कंपनी की ओर से सामने आ चुकी है, जबकि कुछ मॉडल अभी लीक और रिपोर्ट्स में है। ऐसे में अगर आप सिंतबर में नया स्मार्ट फोन खरीदने की तैयारी कर रहे है तो इन फोन पर नजर रख सकते है।
Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max
सितंबर में सबसे ज्यादा चर्चा Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर है। Apple ने सितंबर इवेंट के लिए 9 सितंबर की तारीख घोषित की है। इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए जाने की उमीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज में नया A 20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। कैमरा सिस्टम में भी बदलाव की उम्मीद है। इसके अलावा छोटे Dynamic Island कई अपग्रेट की चर्चा है। हालांकि इन फीचर्स की पूरी जानकारी Apple के लॉन्च इवेंट के बाद ही साफ होगी।
POCO F9 Pro और F9 Ultra
सितंबर की शुरुआत में POCO अपने नए F9 सीरीज स्मार्टफोन पेश करना वाला है। POCO F9 Pro और POCO F9 Ultra की ग्लोबल लॉन्चिंग 1 सितंबर 2026 को तय है। भारत में इनकी लॉन्च डेट अभी अलग से स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। F9 Pro में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले aur F9 Ultra में करीब 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। F9 Ultra में बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की भी चर्चा है। हालांकि भारत की कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी की घोषणा का इंतजार है।
Vivo T5 5G (New Smartphone 2026)
Vivo T5 5G सितंबर के शुरुआती दिनों में भारत में लॉन्च होने वाला प्रमुख फोन है। कंपनी ने इसकी 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्चिंग की पूछती की है।
Vivo T5 5G की प्रमुख खूबियां
- 1.5K AMOLED डिस्प्ले
- 144 Hz रिफ्रेश रेट
- 7,050mAh बैटरी
- MediaTek Dimensity 7500 Turbo
- 7.9mm के करीब पतली बॉडी
- 2 सितंबर को भारत में लॉन्च
- फोन की कीमत अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy S26 FE
Samsung Galaxy S26 FE को लेकर भी अब तस्वीर काफी साफ हो गई है। Samsung के मुताबिक फोन में 6.7 इंच डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें 3X ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट भी है। बैटरी 4,900mAh की है और 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। Samsung ने बताया है कि Galaxy S26 FE ki उपलब्धता चुनिंदा बाजारों में 4 सितंबर से होगी।
सितंबर में प्रीमियम से लेकर बजट सेगमेंट तक विकल्प
सितंबर में सिर्फ प्रेमियम फोन ही नहीं बल्कि मिड-रेंज और बजट कैटेगरी में भी कई मॉडल देखने को मिल सकते है। POCO की नई F9 सीरीज परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में है, जबकि Vivo T5 5G बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ बाजार में आएगा। वहीं Samsung Galaxy S26 FE उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो फ्लैगशिप सीरीज के फीचर्स के साथ थोड़ा किफायती विकल्प तलाश रहे है।
कौन सा फोन किसके लिए बेहतर हो सकता है?
अगर आपकी प्राथमिकता प्रेमियम डिजाइन, कैमरा और Apple का नया प्रोसेसर है तो iPhone 18 Pro सीरीज पर नजर रखी जा सकती है। वहीं ज्यादा परफॉर्मेंस और गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए POCO F9 Pro और F9 Ultra दिलचस्त विकल्प हो सकते है। बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले चाहिए तो Vivo T5 5G खास विकल्प बन सकता है। वहीं Samsung के फीचर्स और कैमरा अनुभव पसंद करने वालों के लिए Galaxy S26 FE पर नजर रहेगी।
Samsung Galaxy Z Flip 4 पर बड़ी गिरावट! ₹41,269 में मिल रहा फोल्डेबल फोन, ऐसे मिलेगा ऑफर
Vivo New 5G Phone: Vivo का नया फोन देखते ही खरीदने का मन करेगा, फीचर्स है दमदार






