Vivo New 5G Phone: स्मार्टफोन बाजार में Vivo ने नया Vivo Y 31t 5G फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर उतारा है, जो बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी और बड़ी डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन चाहते है। फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ 44W Flash Charge सपोर्ट दिया गया है। Vivo Y 31t 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh बैटरी है। बड़ी बैटरी होने की वजह से सामान्य इस्तेमाल में फोन को बार बार चार्ज करने की जरूरत कम हो सकती है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए फोन में 44W Flash Charge का सपोर्ट मिलता है।
120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंज डिस्प्ले
फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रीफ्रेश रेत सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,250 नाइट्स तक है। इसका फायदा खासकर बाहर और तेज रोशनी में फोन इस्तेमाल करते समय मिल सकता है। डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई 8.39mm और वजन 219 ग्राम बताया गया है। बड़ी बैटरी के बावजूद कंपनी ने फोन के फॉर्म फैक्टर को संतुलित रखने की कोशिश की है।

Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और Origin OS 6
परफोर्मेंस के लिए Vivo Y 31t 5G में 4mm ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन लेटेस्ट OriginOs 6, जो Android 16 पर आधारित है, पर काम करता है। सॉफ्टवेयर में AI Creation, Origin आइलैंड, Jovi और दूसरे स्मार्ट फीचर्स शामिल किए गए है। रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और सामान्य मल्टीटास्किंग के लिए यह कॉन्फ़िगरेशन उपयोगी हो सकता है।
50 MP AI कैमरा सेटअप (Vivo New 5G Phone)
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का AI वाइड एंगल मुख्य कैमरा और 2MP बोकेह सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है। इस तरह कैमरा सेटअप रोजमर्रा की फोटोग्राफी और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए तैयार किया गया है। Vivo Y 31t 5G को मजबूती के मामले में भी बेहतर बनाया गया है।
फोन में IP 68 और IP 69 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा डिवाइस को मिलिट्री-ग्रेड ड्रॉप रेजिस्टेंस और SGS 5-स्तर सर्टिफिकेशन भी मिला है। फोन में पानी और धूल से सुरक्षा के साथ पोर्ट में नमी की पहचान करने वाला फीचर भी दिया गया है, जिससे नमी वाली परिस्थितियों में डिवाइस की सुरक्षा बेहतर हो सके।
Vivo Y 31t 5G की कीमत और वेरिएंट
Vivo Y 31t 5G lo क्रिमसन रेड, सीशोर ग्रीन और गोल्डन मिस्ट रंगों में लॉन्च किया गया है। इसके तीन वेरिएंट बताए गए है।
- 4GB RAM + 128GB स्टोरेज: रु 25,999
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: रु 29,999
- 6GB RAM + 256GB स्टोरेज: रु 34,999
फोन की बिक्री Vivo India e-Store, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टार्स के जरिए शुरू की गई है। लॉन्च ऑफर में चुनिंदा बैंक कार्ड पर रु 1,500 तक इंस्टेट कैशबैक और 10 महीने तक जीरो डाउन पैंपेंट जैसी सुविधाएं शामिल है।
किसके लिए बेहतर है Vivo Y 31t 5G?
अगर आपकी प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ,120Hz बड़ी स्क्रीन, 5G कनेक्टिविटी और मजबूत बिल्ड है, तो Vivo Y 31t 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। खास तौर पर ज्यादा समय तक फोन चलाने वाले यूजर्स के लिए इसकी 7,200mAh बैटरी आकर्षण का बड़ा कारण बन सकती है।
10001mAh बैटरी वाला Realme का धांसू फोन हुआ सस्ता, Flipkart Sale में मिल रहा बड़ा ऑफर
GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में बंपर भर्ती, 25 हजार से ज्यादा पद






