LIC New Plan 2026: 7 सितंबर से बदल जाएगा LIC का खेल! लॉन्च हुए 2 नए प्लान, जानिए पूरा फायदा

Published On: सितम्बर 2, 2026
Follow Us & Share
LIC New Plan 2026: LIC के दो नए बीमा प्लान

LIC New Plan 2026: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपनी 70वीं स्थापना वर्षगांठ के मौके पर दो नए एश्योरेंस प्लान लॉन्च किए है इनमें LIC Bima Platinum और LIC Jeevan Raksha शामिल है। दोनों प्लान में खास बात यह है कि इनमें मिलने वाला लाभ शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर नहीं है। और किसी चीज का जोखिम भी नहीं है। यह दोनों प्लान 7 सितंबर 2026 से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होने।

आगरा समेत देशभर के ग्राहक ले सकेंगे प्लान

LIC के ये दोनों नए प्लान केवल किसी एक शहर के ग्राहकों के लिए नहीं है। आगरा के लोग भी 7 सितंबर से इन योजना को ले सकेंगे। ग्राहक LIC के एजेंट, कॉरपोरेट एजेंट, ब्रोकर और एश्योरेंस मार्केटिंग फर्म के जरिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा LIC की वेबसाइड से ऑनलाइन प्लान ले सकते है। यही नहीं आप LIC ऑफिस में भी जाकर ये प्लान ले सकते है।

LIC Bima Platinum में क्या खास है?

LIC Bima Platinum (Plan 770) को सेविंग और लाइफ कवर को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह नॉन-लिंक्ड और नॉन पार्टिसिपेटिंग प्लान है। यानी इसके फायदे शेयर बाजार के प्रदर्शन या कंपनी के बोनस पर निर्भर नहीं रहते। इस प्लान में प्रीमियम भुगतान की अवधि के दौरान हर, 1000 रूपये के सालाना प्रीमियम पर 70 रूपये की Guaranteed Addition जुड़ती है। इसके अलावा पॉलिसीधारण के लिए इनकम से जुड़े दो महत्वपूर्व फायदे बताए गए है।

70% तक बूस्टर इनकम बेनिफिट

आगरा पॉलिसीधारक प्रीमियम भुगतान अवधि पूरी होने के बाद पांच साल तक जीवित रहता है, तो बेसिक सम Assured के 70 प्रतिशत के बराबर Booster Income Benefit मिलने का प्रावधान है।

हर साल Regular Income Benefit

इसके बाद पॉलिसी की तय Payout अवधि में बेसिक सम Assured के 10 प्रतिशत के बराबर Regular Income Benefit मिलने का प्रावधान है। यानी यह प्लान सिर्फ बीमा सुरक्षा ही नहीं , बल्कि भविष्य में नियमित आय के विकल्प पर भी केंद्रित है।

Jeevan Raksha में मिलेगा रु 24 लाख तक का टर्म कवर

दूसरा प्लान में LIC Jeevan Raksha (Plan 894) है। यह Bima Platinum से अलग है। इसका मुख्य उद्देश्य परिवार को लाइफ इंश्योरेंस सुरक्षा देना है। इस प्लान में अधिकतम रु 24 लाख तक का बेसिस सम एश्योर्ड उपलब्ध होने की जानकारी सामने आई है। यह प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है जिनकी प्राथमिकता बचत के बजाय परिवार के लिए लाइफ कवर लेना है। इसमें Single Premium, Regular Premium और Limited Premium जैसे विकल्प भी दिए गए है।

आगरा वालों के लिए कब से मिलेगा?

आगरा में रहने वाले ग्राहक भी इन दोनों योजनाओं के लिए 7 सितंबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे। LIC के मुताबिक ऑनलाइन खरीदारी के साथ-साथ एजेंट और अन्य अधिकृत वितरण माध्यमों से भी पॉलिसी ली जा सकेगी। हालांकि किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले अपनी उम्र, आय, जरूरत, प्रीमियम भुगतान क्षमता और परिवार की बीमा जरूरत को ध्यान में रखना जरूरी है केवल ज्यादा गारंटीड बेनिफिट देखकर पॉलिसी चुनना सही तरीका नहीं है

LIC New Plan 2026: जरूरी बातें

  • Bima Platinum: प्लान 770
  • Jeevan Raksha: प्लान 894
  • लॉन्च: 1 सितंबर 2026
  • बिक्री शुरू: 7 सितंबर 2026
  • आगरा के ग्राहक: हां, पात्र ग्राहक ले सकेंगे
  • Bima Platinum: सेविंग+ लाइफ कवर
  • Jeevan Raksha: Pure Risk Life Insurance
  • Jeevan Raksha में अधिकतम कवर: रु 24 लाख तक
  • खरीदने का तरीका: ऑनलाइन और अधिकृत ऑफलाइन

नोट: पॉलिसी लेने से पहले LIC के आधिकारिक दस्तावेजों में पात्रता, प्रीमियम, अवधि और सभी नियम जरूर जांच लें। LIC की वेबसाइट पर अलग-अलग बीमा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है।

UPSSSC PET 2026: आगरा वालों के लिए खुशखबरी, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment