Agra Home Guard 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब अगला चरण शुरू होने जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET की तारीखें तय कर दी गई है। आगरा जिले में कुल 1,232 उम्मीदवारों का आकड़ा सामने आया है यह परीक्षा 8 सितंबर से शुरू होकर 15 सितंबर 2026 तक चलेगी। आगरा के उन अभ्यर्थियों के लिए भी यह महत्वपूर्व अपडेट है, जिन्होंने होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में सफलता हाशिल की है और आगे शारीरिक प्रक्रिया के लिए चयनित हुए है।
आगरा के अभ्यर्थियों को कब देना होगा PET?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार होमगार्ड भर्ती की PET प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी। अलग-अलग अभ्यर्थियों को अलग तारीख और समय पर बुलाया जाएगा। आगरा के अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत परीक्षा तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और सेंटर की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांचनी होंगी।
16 सितंबर को भी रखा गया है रिजर्व दिन (Agra Home Guard 2026)
निर्धारित कार्यक्रम के दौरान यदि किसी कारण वश से शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी नहीं हो पाती तो 16 सितंबर 2026 को रिजर्व दिन के रूप में रखा गया है। परीक्षा में देरी या किसी प्रशासनिक कारण की स्थिति में इन दिन का उपयोग किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड में मिलेगा परीक्षा केंद्र
एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुना है UP Police Recruitment & Promotion Barad की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 सितंबर 2026 को PET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जारी किया गया है। PET में शामिल होने वाले आगरा के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए अलग से अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की ओर से जारी एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड को साथ में लाना होगा। बोर्ड के अनुसार परीक्षा केंद्र या तारीख में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
लिखित परीक्षा के बाद अब PET की बारी
होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। इसका परिमाण 28 जून 2026 जो जारी किया गया। लिखित परीक्षा में सफल अभभतियों को भर्ती के अगले चरण के लिए बुलाया गया है। अब चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। PET में प्रदर्शन के आधार पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
आगरा के उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
आगरा के अभ्यर्थियों को PET से पहले अपने एडमिट कार्ड की जानकारी अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी होगा। साथ ही भर्ती बोर्ड की ओर से बताए गए जरूरी दस्तावेज और निर्देशों का पालन करना होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आगरा में PET का कौन सा सेंटर किस अभ्यर्थी को मिलेगा, यह एडमिट कार्ड में ही स्पष्ट होगा। इसलिए सोशल मीडिया या दूसरे माध्यमों से सामने आ रही अनुष्ट सेंटर की जानकारी पर भरोसा करने के बजाय बोर्ड की आधिकारिक सूचना को ही आधार बनाए।
LIC New Plan 2026: 7 सितंबर से बदल जाएगा LIC का खेल! लॉन्च हुए 2 नए प्लान, जानिए पूरा फायदा
UPSSSC PET 2026: आगरा वालों के लिए खुशखबरी, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म






