Agra SBI News: आगरा में इस समय नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट, जानें पूरी जानकारी

Published On: सितम्बर 2, 2026
Follow Us & Share
Agra SBI News: आगरा में SBI UPI सेवा बंद

Agra SBI News: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक है और रोजाना UPI से भुगतान करते है। यो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय स्टेट बैंक ने UPI सेवा को लेकर जरूरी जानकारी साझा की है। बैंक के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते SBI की UPI सेवा 45 मिनट तक बंद रहेगी। इस दौरान आगरा समेत भारत में SBI ग्राहक सामान्य UPI के जरिए पैसे भेजने या भुगतान करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में बैंक ग्राहक को सलाह देता है कि वे इन निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी डिजिटल भुगतान पहले ही का लें।

4 सितंबर को इतने समय बंद रहेगी SBI UPI

SBI के अनुसार, 4 सितंबर की रात 12:30 बजे से लेकर 1:15 बजे तक UPI सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यानी इस 45 मिनट की अवधि में सामान्य SBI UPI लेनदेन उपलब्ध नहीं होगा। आगरा में दुकानों, पेट्रोल पंप, ऑनलाइन भुगतान और दूसरे जरूरी कामों के लिए UPI का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को इस समय का खास ध्यान रखना चाहिए। बैंक ने बताया है कि यह रुकावट किसी तकनीकी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण होगी।

अचानक भुगतान करना पड़े तो क्या करे?

अगर इस दौरान किसी ग्राहक को छोटे अमाउंट का तुरंत भुगतान करना पड़ता है, तो UPI Lite विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। UPI Lite में छोटे भुगतान के लिए हर बार UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती। SBI के अनुसार, UPI Lite से एक लेनदेन में 1,000 रूपये तक का भुगतान किया जा सकता है। वहीं, UPI Lite में अधिकतम 5,000 रूपये तक का बैलेंस रखा जा सकता है। हालांकि, जरूरी भुगतान के लिए बेहतर होगा कि ग्राहक निर्धारित मेंटेनेंस समय से पहले ही लेनदेन पूरा कर लें।

SBI UPI की सामान्य ट्रांजेक्शन लिमिट कितनी है?

SBI ने UPI के अलग-अलग प्रकार के लेनदेन के लिए सीमाएं निर्धारित की है। बैंक के मुताबिक, P2P यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को भुगतान करने के लिए प्रतिदिन अधिकतम 20 लेनदेन किए जा सकते है। वहीं, P2M यानी व्यक्ति से व्यापारी को भुगतान लागू दैनिक UPI सीमा के तहत आता है। सामान्य UPI लेनदेन के लिए सीमा 1 लाख रूपये तक बताई गई है। P2P और P2M लेनदेन की संयुक्त दैनिक सीमा भी 1 लाख रूपये तक रहती है।

इन भुगतान के लिए ज्यादा UPI लिमिट (Agra SBI News)

कुछ विशेष श्रेणियों के भुगतान में सामान्य सीमा से ज्यादा रकम UPI के जरिए भेजने की सुविधा मिल सकती है।

  • बीमा और पूंजी बाजार से जुड़े भुगतान के लिए 2 लाख रूपये तक
  • IPO (ASBA) से जुड़े भुगतान के लिए 5 लाख रूपये तक
  • Retail Direct Scheme (RDS) के लिए 5 लाख रूपये तक
  • टैक्स भुगतान के लिए 5 लाख रूपये तक
  • अस्पताल से जुड़े भुगतान के लिए 5 लाख रूपये तक
  • शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े भुगतान के लिए 5 लाख रूपये तक
  • इन सीमाओं पर बैंक और संबंधित सेवा की शर्तें लागू हो सकती है।

Agra News: आगरा वालों के लिए जरूरी खबर! Google Maps पर 500 मीटर पहले मिलेगा हादसे का अलर्ट, जाने कैसे करेगा काम

Agra Home Guard 2026: PET की तारीख तय, आगरा के उम्मीदवार ऐसे जानें अपना सेंटर

Cheque Book New Rules: चेक बुक को लेकर बाद अपडेट! 31 दिसंबर के बाद बदल जाएगा नियम, जाने क्या करना होगा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment