SBI ATM: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए ATM और कैश निकासी से जुड़े नियमों में बदलाव की जानकारी सामने आई है। इसका असर सभी खाताधारकों पर एक जैसा नहीं होगा। खासतौर पर Basic Saving Bank Deposit (BSBD) Account और Salary Package Account रखने वाले ग्राहकों के लिए कुछ नियम महत्वपूर्ण है। आगरा में भी SBI की बड़ी संख्या में शाखाएं और ATM है। ऐसे में शहर के उन ग्राहकों को नए नियमों की जानकारी रखना जरूरी है, जिनके खाते इन श्रेणियों में आते है।
BSBD खाते में चार कैश निकासी मुफ्त
SBI के BSBD Account में महीने में चार बार तक कैश निकासी मुफ्त रहती है। इन चार निकासी के लिए अलग से कैश विथड्रावल चार्ज नहीं लिया जाता। चार मुफ्त निकासी पूरी के बाद उसी महीने में होने वाली 5 निकासी ATM द्वारा हुई तो रु 15 और लागू GST का शुल्क देना होगा। उदाहरण के तौर पर अगर किसी ग्राहक ने एक महीने में चार बार से ATM से कैश निकाल लिया है और इसके बाद पांचवीं बार नकदी निकालता है, तो उस निकासी पर रु 15 के साथ GST भी देना होगा।
Salary Package Account वालो के लिए भी बदलाव
SBI Salary Package Account रखने वाले ग्राहकों के लिए भी दूसरे बैंक के ATM और ADWM से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। दूसरे बैंक के ATM पर मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा 10 से घटकर 5 ट्रांजैक्शन होगी। मुफ्त सीमा पूरी होने के बाद अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर निर्धारित शुल्क देना पड़ सकता है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है जो अपने SBI Salary Account से दूसरे बैंक के ATM का इस्तेमाल ज्यादा करते है।
आगरा के SBI ग्राहकों को क्या ध्यान रखना चाहिए?
आगरा में SBI की कई शाखाएं और ATM हैं। ऐसे में ग्राहकों को सबसे पहले यह देखना चाहिए कि उनका खाता BSBD, सामान्य Savings या Salary Package Account में से किस प्रकार का है। अगर आपका खाता BSBD है तो महीने की चार मुफ्त कैश निकासी पूरी होने के बाद लगने वाले शुल्क का ध्यान रखें। वहीं Salary Package Account वाले ग्राहक दूसरे बैंक के ATM पर मिलने वाली मुफ्त ट्रांजैक्शन सीमा को ध्यान में रखकर नकदी निकालें।
बार-बार ATM जाने से बचें
जिन ग्राहकों को महीने में कई बार नकदी निकालने की जरूरत पड़ती है, उन्हें अपने ATM ट्रांजैक्शन पर नजर रखनी चाहिए। जरूरत के अनुसार एक साथ नकदी निकालने से बार-बार ATM जाने और मुफ्त सीमा खत्म होने के बाद लगने वाले संभावित शुल्क से बचा जा सकता है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा नकदी निकालने की बजाय ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पैसे निकालें।
ग्राहकों के लिए जरूरी बात (SBI Bank)
SBI में खाते के प्रकार के हिसाब से ATM और कैश निकासी के नियम अलग हो सकते है। इसलिए किसी भी शुल्क को सभी SBI ग्राहकों पर लागू मानना सही नहीं होगा। आगरा के SBI ग्राहक अपने खाते की कैटेगरी और लागू सर्विस चार्ज की जानकारी SBI की आधिकारिक वेबसाइड, मोबाइल बैंकिंग या अपनी शाखा से जांच सकते है।
Agra News: आगरा में ADA का एक्शन, शास्त्रीपुरम में बिना नक्शे के 2 निर्माण सील
Agra SBI News: आगरा में इस समय नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट, जानें पूरी जानकारी






