SSC JE 2026: 1,748 पदों पर जूनियर इंजीनियर भर्ती शुरू, आवेदन से पहले जानें जरूरी बातें

Published On: सितम्बर 3, 2026
Follow Us & Share
SSC JE 2026 जूनियर इंजीनियर भर्ती

SSC JE 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए SSC JE 2026 महत्वपूर्ण मौका लेकर आया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से जुड़े पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आगरा समेत उत्तर प्रदेश के पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। SSC की परीक्षाओं में आगरा भी परीक्षा केंद्रों में शामिल रहा है, इसलिए जिले के अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती खास तौर पर उपयोगी है।

फॉर्म में गलती हुई तो मिलेगा सुधारक मौका

ऑनलाइन आवेदन करते समयसागर किसी अभ्यर्थी से नाम, पता, शैक्षिक योग्यता या अन्य जानकारी भरने में गलती ही जाती है तो उसे करेक्शन विंडो के दौरान सुधारने का मौका मिलेगा। SSC के निर्धारित के अनुसार पहली बार आवेदन में सुधारीकरण पर 200 रूपये और दूसरी बार सुधार करने पर 500 रूपये शुल्क देना होगा। सुधार शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए समान रहेगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि करेक्शन विंडो में आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें। निर्धारित अवधि खत्म होने के बाद आवेदन में बदलाव का मौका नहीं मिलेगा।

दो पेपर से होगा चयन

SSC JE 2026 में चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से Paper-I और Paper-II के जरिए पूरी होगी। दोनों चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण यानी Paper-I में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को Paper-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन में Paper-II के प्रदर्शन के साथ पद और विभाग की प्राथमिकता को भी ध्यान में रखा जाएगा।

Pape-I में न्यूनतम अंक जरूरी

Paper-I में आगे की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए न्यूनतम qualifying marks भी निर्धारित हैं। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत, जबकि अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत, जबकि अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा। इसीलिए अभ्यर्थियों को केवल परीक्षा में शामिल होने पर ध्यान देने के बजाए Paper-I में बेहतर अंक हासिल करने की तैयारी करनी होगी।

आगरा के अभ्यर्थी रखें इन बातों का ध्यान

आगरा के जिन युवाओं ने SSC JE 2026 के लिए आवेदन किया है या आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण ध्यान से जांच लेना चाहिए। खासकर शैक्षिक योग्यता, जन्मतिथि, श्रेणी और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी में गलती नहीं होनी चाहिए। SSC की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन और वेबसाइट पर समय-समय पर जारी होने वाले अपडेट को देखते रहना भी जरूरी है। SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर JE परीक्षा से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

जरूरी जानकारी (SSC JE 2026)

  • परीक्षा: SSC Junior Engineer Examination 2026
  • पद: Junior Engineer
  • ट्रेड: Civil, Mechanical और Electrical
  • चयन: Paper- और Paper-II
  • करेक्शन शुल्क: पहली बार रु 200, दूसरी बार रु 500
  • आवेदन क्षेत्र: पूरे देश के पात्र अभ्यर्थी
  • आधिकारिक वेबसाइड: SSC की वेबसाइट

SBI ATM से पैसे निकालने है? नया नियम जान लें, अब देना होगा ज्यादा चार्ज

Agra Home Guard 2026: PET की तारीख तय, आगरा के उम्मीदवार ऐसे जानें अपना सेंटर

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment