Agra Weather: आगरा में भारी बारिश का अलर्ट, रातभर होती रही बारिश; जानें सोमवार का मौसम

Published On: सितम्बर 6, 2026
Follow Us & Share
Agra Weather: आगरा में भारी बारिश का अलर्ट

Agra Weather: आगरा में शनिवार रात करीब 3 बजे से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक बरसती रही है। शहर में कही तेज बारिश तो कहीं रिमझिम देखने को मिली। लगातार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगरा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि सोमवार से मौसम में बदलाव आने और बारिश का दौर थमने की संभावना जताई गई है।

आगरा में जन्माष्टमी के दौरान भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक करीब 52 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद शनिवार सुबह से शाम तक आस्मान में बादल छाए रहे और शाम के समय बूंदाबादी देखने को मिली। शनिवार रात करीब 2:30 बजे फिर बारिश शुरू हो गई।

रातभर जारी रही बारिश

शनिवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार सुबह करीब 9 बजे तक चलता रहा। इसके बाद भी कई इलाकों में बूढ़ाबंदी देखने को मिली। रात में हुई बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई। बारिश के दौरान ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। रविवार सुबह शहर की सड़कों पर बारिश का असर साफ दिखाई दिया। कई जगह सड़कें गीली रहीं और वाहन चालकों को भी बारिश के बीच आवागमन करना पड़ा।

29.1 एमएम बारिश दर्ज

आगरा में शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक कुल 29.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक करीब 52 एमएम बारिश हुए थी। लगातार दो दिनों तक बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रात के समय तापमान करीब 25.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडी हवा और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

सोमवार से थम सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से आगरा में बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छे रहने के साथ गरज-चमक के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी रह सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुसार है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने की उम्मीद है और शहर में धूप निकल सकती है।

आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम?

रविवार को आगरा में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश तो कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग का येलो अलर्ट लोगों को मौसम पर नजर रखने की सलाह देता है। वहीं सोमवार से बारिश में कमी आने और धूप निकलने की संभावना है। हालांकि मौसम पूरी तरह साफ होने में थोड़ा समय लग सकता है।

आने वाले 7 दिनों का हाल (Agra Weather)

दिन मौसम का हाल अधिकतम न्यूनतम
रविवार 6 सितंबर बारिश/ गरज-चमक के आसार 30°C 26°C
सोमवार 7 सितंबरबादल, कुछ समय धूप 29°C 25°C
मंगलवार 8 सितंबरकुछ इलाकों में बारिश 32°C 25°C
बुधवार 9 सितंबर गरज चमक के साथ बारिश संभव 32°C 26°C
गुरुवार 10 सितंबर कुछ इलाकों में बारिश 33°C 26°C
शुक्रवार 11 सितंबर बारिश के दौर संभव 24°C 26°C
शनिवार 12 सितंबर हल्की बारिश की संभावना 31°C 25°C

Agra News: आगरा में मुसीबत बने सीएम ग्रेड के काम, 5 लाख की पेनल्टी के बाद भी नहीं सुधरे हालात

Agra Weather: आगरा में छाए बादल, 16 अगस्त तक बारिश के आसार

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment