Agra Weather: आगरा में मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के बीच कुछ जगहों पर सूरज की लुकाछिपी भी देखने को मिली। बारिश नहीं होने के कारण हवा में नमी बढ़ी रही और लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आगरा में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
आगरा में सुबह से बदला मौसम
आगरा में मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नगर आया। आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में धूप बादलों के पीच छिपी रही। हालांकि सुबह के समय बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम में नमी अधिक होने के कारण उमस महसूस की गई। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में आगरा का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह सापेक्षिक आर्द्रता करीब 90 प्रतिशत रही। अधिक नमी के कारण तापमान बहुत ज्याद नहीं होने के बावजूद गर्मी और चिपचिपाहट का असर महसूस हुआ।
आज 32-34 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान करीब 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है दिन के दौरान बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। पिछले 24 घंटे में आगरा में बारिश दर्ज नहीं की गई। ऐसे में अगर मंगलवार को बारिश होती है तो लोगों की उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

15 से 16 अगस्त तक बारिश के आसार
आगरा के लिए अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान भी बारिश की संभावना की ओर इशारा कर रहा है। बुधवार को सुबह सुबह हल्की बारिश या बौछार की संभावना के साथ अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को भी दोपहर या शाम के समय बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।
शनिवार 15 अगस्त को बारिश की संभावना अपेक्षाकृत अधिक बताई गई है। इसके बाद रविवार 16 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। अगले सप्ताह की शुरुआत में भी बारिश की सिलसिला पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है।
आगरा में कब-कैसा रहेगा मौसा?
- 11 अगस्त: बादल छाए रहने और बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान करीब 32-34 डिग्री।
- 12 अगस्त: सुबह बारिश की संभावना. दिन में गर्मी और उमस रह सकती है।
- 13 अगस्त: दोपहर बाद बारिश या गरज-चमक के आसार।
- 14 अगस्त: कही-कही गरज के साथ बारिश हो सकती है।
- 15 अगस्त: बारिश की संभावना अधिक, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें।
- 16 अगस्त: रुक रुककर बारिश और गरज-चमक की संभावना।
- 17 अगस्त: दोपहर बाद कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
- 18 अगस्त: बादलों और धूप की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना कम।
बारिश से तापमान में आ सकती है गिरावट (Agra Weather)
लगातार बादल और बारिश होने की स्थिति में आगरा के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बारिश होने पर दिन के तापमान में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन हवा में नमी अधिक रहने के कारण बारिश के बाद भी उमस बनी रह सकती है। फिलहाल आगरा में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को बारिश का इंतजार है। स्थानीय स्तर पर मौसम में अचानक बदलाव होने की स्थिति में गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है।
Agra News: आगरा में कोयला भट्टियों पर नगर निगम की कार्रवाई, 4 रेस्टोरेंट पर जुर्माना
Agra Weather: आगरा में 8 अगस्त तक बादल और बारिश के आसार, तेज हवाओ के साथ मौसम रहेगा सुहावना




