Agra News: आगरा के जोया रिजॉर्ट पर GST का छापा, ग्राहक बनकर पहुंची टीम ने खोली करोड़ों की गड़बड़ी

Published On: जुलाई 15, 2026
Follow Us & Share
Agra News: आगरा में जोया रिजॉर्ट पर GST का छापा

Agra News: राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) विभाग ने आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित जोया रिजॉर्ट में टैक्स चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने ग्राहक बनकर रिज़ॉर्ट की बुकिंग कराई और जांच के दौरान सामने आया कि फर्म ने अपने वास्तविक कारोबार की तुलना में काफी कम टर्नओवर घोषित किया था। प्रारंभिक जांच में पांच करोड़ रूपये से अधिक का कारोबार छिपाने की पुष्टि हुई है।

ग्राहक बनकर पहुंची टीम, ऐसे खुली पूरी कहानी

एसजीएसटी अधिकारियों ने पहले सामान्य ग्राहक की तरह रिजॉर्ट में बुकिंग कराई। जांच के दौरान यह पता लगाया गया कि बुकिंग के बदले कितनी राशि ली जा रही है और उसका रिकॉर्ड किस तरह रखा जा रहा है। इसके बाद विभागीय पोर्टल, रिटर्न और अन्य दस्तावेजों का मिलान किया गया। जांच में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए फर्म ने केवल 1.38 करोड़ रूपये का टर्नओवर घोषित किया गया था, जबकि वास्तविक कारोबार इससे कई गुना अधिक निकला। अधिकारियों के अनुसार करीब पांच करोड़ रूपये से अधिक का टर्नओवर घोषित नहीं किया गया।

आगरा के जोया रिजॉर्ट में GST टीम की जांच

प्रति बुकिंग 13 से 15 लाख रूपये तक की वसूली

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रिजॉर्ट में एक बुकिंग के लिए 13 से 15 लाख रूपये तक लिए जा रहे थे। विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 45 बुकिंग हुईं। इसके बावजूद जीएसटी रिटर्न में वास्तविक आय नहीं दिखाई गई। ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी और बुकिंग रिकॉर्ड के आधार पर भी विभाग ने दस्तावेजों का मिलान किया, जिससे टर्नओवर में बड़ा अंतर सामने आया।

टैक्स, ब्याज और जुर्माने की कार्रवाई (Agra News)

एसजीएसटी विभाग ने फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने टैक्स के साथ ब्याज और जुर्माना जमा कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि वास्तविक कारोबार छिपाकर कर चोरी करने के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसजीएसटी विभाग लगातार ऐसे प्रतिष्ठानों पर नजर बनाए हुए है, जहां वास्तविक कारोबार और घोषित टर्नओवर में अंतर की आशंका होती है। अधिकारियों का कहना है कि कर व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और राजस्व की सुरक्षा के लिए आगे भी इसी तरह की जांच अभियान जारी रहेंगे।

Agra Traffic News: बारिश ने बिगाड़ी आगरा की रफ्तार, मेट्रो निर्माण के बीच दिल्ली गेट और एमजी रोड पर घंटों जाम

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment