Agra News: आगरा के रुनकता में सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घरों पर लगाए ‘ मकान बिकाऊ ‘ पोस्टर

Published On: July 6, 2026
Follow Us
Agra News: घरों पर लगे मकान बिकाऊ पोस्टर

Agra News: आगरा रुनकता क्षेत्र के झगरैला मोहल्ले में लंबे समय से सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। प्रशासन और संबन्धित विभागों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर ‘ मकान बिकाऊ ‘ के पोस्टर लगा दिए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे गांव छोड़ने को मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

ग्रामीणों के अनुसार झगरैला मोहल्ले की सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। बारिश के दौरान हालात और भी बदतर हो जाते है। सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुर्जुगों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कई बार तहसील और ब्लॉक स्तर पर शिकायतें दर्ज कराई गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

धरना और प्रदर्शन के बाद मिला था आश्वासन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर पहले भी प्रदर्शन किया गया था। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने तहसील और ब्लॉक कार्यालय पर कई दिनों तक धरना दिया था। उस समय अधिकारियों ने जल्द कम शुरू कराने का भरोसा दिया था। बाद में कुछ स्थानों पर मिट्टी डलवाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई, लेकिन सड़क निर्माण का स्थायी कार्य शुरू नहीं किया गया।

घरों पर लगाए ‘ मकान बिकाऊ ‘ के पोस्टर

समस्या का समाधान नहीं होने पर रविवार को ग्रामीणों ने अपने- अपने घरों के बाहर ‘ मकान बिकाऊ ‘ के पोस्टर लगा दिए। उनका कहना है कि यदि मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकती तो ऐसे गांव में रहने का कोई मतलब नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहें है।

डीएम आवास पर धरने की तैयारी (Agra News)

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे बच्चों और पशुओं के साथ जिला अधिकारी आवास पर धरना देंगे। उनका कहना है कि इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो गांव छोड़कर पलायन करने जैसा कठोर कदम उठाने पर मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

अब पूरे मामले पर स्थानीय प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नज़र बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल आश्वाशन नहीं बल्कि जमीन पर काम शुरू होते देखना चाहते हैं। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Agra News: आगरा हाइवे पर अवैध स्टॉपेज करने वाली बसों पर बड़ी कार्रवाई, 66 बसों के चालान,17 सीज

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment