Agra News: आगरा के सुभाष बाजार में फिर लौटी रौनक, लेकिन लापता गंगा देवी का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग

Published On: July 11, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा सुभाष बाजार हादसा

Agra News: आगरा के सुभाष बाजार में महावीर नाले के ऊपर बनी दुकान के जमींदोज होने की घटना के तीन दिन बाद शनिवार को बाजार फिर से खुल गया। हालांकि, हादसे के बाद से लापता 60 वर्षीय गंगा देवी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नगर निगम, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर बिग्रेड और पीएसी की टीमें लगातार राहत एवं खोज अभियान चला रही है, लेकिन चौथे दिन भी सफलता हाथ नहीं लगी।

तीन दिन बाद सामान्य हुआ बाजार का माहौल

बुधवार को हुए हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से करनो से सुभाष बाजार को बंद कर दिया गया था। शनिवार को प्रशासन की अनुमति के बाद बाजार दोबारा खुला। दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली और ग्राहकों की आवाजाही भी शुरू हो गई। हालांकि, हादसे की भयावह तस्वीरें अभी भी लोगों के जेहन में ताजा है। बाजार आने वाले लोग घटना वाले स्थल पर रुककर हालात की जानकारी लेते दिखाई दिए।

लेंटर टूटने से हुआ था बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार, सुभाष बाजार के मिनी कपड़ा मार्केट में ,महावीर नाले के ऊपर बनी दुकान का लेंटर अचानक टूट गया था। हादसे के समय दुकान मालिक, उनका परिवार, कर्मचारी और वहां मौजूद कुछ अन्य लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया, लेकिन महिला सिपाही की मां गंगा देवी तेज बहाव वाले नाले में बह गई। तभी से उनकी तलाश लगातार जारी है।

नगर निगम और राहत टीमों का अभियान जारी

नगर निगम की टीम ने शुकवार को आगरा किला और रामलीला मैदान के पास नाले पर पड़े लेंटर हटाकर बड़े पैमाने पर सफाई और तलाशी अभियान चलाया। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से नाले से मलबा निकला गया। सफाई कर्मचारियों को भी नाले में उतारकर हर संभावित स्थान पर तलाश की गई, लेकिन गंगा देवी का कोई पता नहीं चल सका। अधिकारियों के अनुसार, खोज अभियान नाले के साथ-साथ यमुना नदी तक बढ़ाया गया है ताकि किसी भी संभावना को नजरअंदाज न किया जाए। प्रशासन का कहना है कि जब तक महिला का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत एवं खोज अभियान जारी रहेगा।

सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई: (Agra News)

हादसे के बाद प्रशासन ने घटना स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई है ताकि आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित रहे और राहत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। अधिकारयों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

परिवार को अब भी तलाश पूरी होने का इंतजार

गंगा देवी के परिजन लगातार राहत टीमों के साथ मौके पर मौजूद है। हर गुजरते दिन के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है, लेकिन उन्हें अभी भी उम्मीद है कि खोज अभियान से कोई सही जानकारी मिलेगी। प्रशासन ने भी परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। हादसे ने शाह नालों के ऊपर बने निर्माणों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। स्थानीय लोग भी ऐसे निर्माणों की जांच और आश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Agra News: पहली बारिश में झुकी बुद्धा पार्क की दीवार, आगरा की 10 करोड़ की परियोजना पर सवाल

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment