Agra Train News: 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी, आगरा-प्रयागराज समेत इन बड़े शहरों को मिलेगा फायदा; देखे पूरी लिस्ट

Published On: सितम्बर 14, 2026
Follow Us & Share
Agra Train News: 7 नई अमृत भारत ट्रेनों का रूट

Agra Train News: रेलवे बोर्ड ने देश में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दी है। इन ट्रेनों से उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भारत के कई बड़े शहरों को जोड़ा जाएगा। इनमें दिल्ली, प्रयागराज, आगरा, गया, धनबाद, जबलपुर, कोटा और मुंबई समेत कई शहर शामिल है। नई अमृत भारत ट्रेनों को खास तौर पर काम और मध्यम आय वाले यात्रियों के लिए किफायती सफर उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इन ट्रेनों में नॉर्न-एसी कोच होंगे और किराया प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में कम रखने का उद्देश्य है।

कई बड़े शहरों को जोड़ेगी नई ट्रेन सेवा

रेलवे की ओर से मंजूर की गई 7 नई अमृत भारत ट्रेनों से देश के अलग-अलग हिस्सों के बीच यात्रा आसान होगी। इनका नेटवर्क उत्तर भारत, मध्य भारत, पश्चिम भारत और दक्षिण पश्चिम भारत तक पहुंचने की योजना है। इन ट्रेनों से दिल्ली, प्रयागराज, आगरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गया, धनबाद, जबलपुर, कोटा, मिर्जापुर, कानपुर सेंट्रल, इटारसी, सतना, मैहर, कटनी, नरसिहपुर, रतलाम, वडोदरा, बैतूल, नागपुर, भुसावल और मुंबई जैसे शहरों को फ़ायदा मिलेगा। कई रूट पर ट्रेन लंबी दूरी तय करेगी। इससे यात्रियों को अलग-अलग ट्रेनों में सफर बदलने की जरूरत कम हो सकती है और प्रमुख शहरों के बीच सीधी कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

प्रयागराज उधना अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल

नई ट्रेनों में प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। रेलवे ने इसे साप्ताहिक सेवा के रूप में मंजूरी दी है। इस ट्रेन के नंबर 20437/20438 बताए गए हैं। यह ट्रेन प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, शामगढ़, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा और उधना में रुकेगी। इस रूट की खास बात यह है कि आगरा के ईदगाह स्टेशन को भी ट्रेन के ठहराव में शामिल किया गया है। ऐसे में आगरा और आसपास के यात्रियों के लिए प्रयागराज और गुजरात की ओर जाने में सुविधा बढ़ सकती है।

आगरा के यात्रियों के क्यों खास है?

आगरा उत्तर भारत का प्रमुख पर्यटन और रेल कनेक्टिविटी वाला शहर है। नई अमृत भारत ट्रेन के रूट में ईदगाह आगरा का ठहराव होने से यहां के यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में एक और विकल्प मिल सकता है। प्रयागराज से आगरा होते हुए राजस्थान और गुजरात की तरह जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा उपयोगी हो सकती है। खासकर उन यात्रियों को फ़ायदा मिल सकता है जो कम खर्च में लंबी दूरी की यात्रा करना चलते है।

कम किराए में लंबी दूरी का सफर

अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत का प्रमुख उद्देश्य आम यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के साथ किफायती रेल सफर उपलब्ध कराना है। नई ट्रेनों में नॉन एसी कोच रखे जाने की बात सामने आई है। प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में कम किराया होने से नौकरी, पढ़ाई और दूसरे जरूरी कामों के लिए लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। हालांकि, इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने की तारीख, समय और विस्तृत किराया रेलवे की ओर से अलग से जारी किया जाना बाकी है। इसलिए यात्रियों को अंतिम शेड्यूल और किराए की जानकारी के लिए रेलवे की अधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

किन शहरों को मिलेगा सीधा फायदा?

नई अमृत भारत ट्रेन सेवाओं से कई राज्यों के शहरों के बीच संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के शहरों के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सकता है। आगरा, प्रयागराज, गया, धनबाद, जबलपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, नागपुर और मुंबई जैसे प्रमुख शहर इस कनेक्टिविटी से जुड़े होंगे।

यात्रियों के लिए जरूरी बात (Agra Train News)

रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद अब इन सेवाओं से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ट्रेन कब से चलेगी, सप्ताह में किन दिन संचालन होगा, आगमन प्रस्थान का समय और किराया जैसी जानकारी रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल में स्पष्ट होगी। आगरा के यात्रियों को खास तौर पर ईदगाह आगरा स्टेशन के ठहराव और ट्रेन के अंतिम टाइमटेबल पर नजर रखनी चाहिए।

Agra Crime: आगरा में ग्रीन गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी, बुजुर्ग के दो खातों से 5.96 लाख पार

Agra Train Booking: आगरा से ट्रेन पकड़ने है? IRCTC पर ऐसे बुक करें टिकट, कंफर्म सीट के लिए अपनाएं ये तरीके

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment