GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में बंपर भर्ती, 25 हजार से ज्यादा पद

Published On: अगस्त 28, 2026
Follow Us & Share
GDS Recruitment 2026: India Post GDS भर्ती 2026

GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर में 25 हजार से अधिक पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए। डाक विभाग की इस भर्ती में ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंस ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद शामिल है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

21 सितंबर तक भर सकेंगे आवेदन

India Post GDS भर्ती के लिए ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन और शुक्ल भुगतान के लिए 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 शाम 7 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़े लें और सभी जरूरी जानकारी सही सही चेक करके भरे।

आवेदन में सुधार का भी मिलेगा मौका

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन में गलती होने पर उम्मीदवारों को सुधार करने का भी मौका मिलेगा। इसके लिए करेक्शन विंडो 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। आवेदन शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है। हालांकि एससी, एसटी, PwBD, ट्रांसजेंडर और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से 10वीं कक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार के 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है। उम्मीदवार को कंप्यूटर और साइकिल चलाने की जानकारी होना भी आवश्यक बताया गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और PwBD उमीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।

मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा चयन

Indian Post GDS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सामान्य लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। मेरिट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए जानकारी दी जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, PwBD प्रमाणपत्र, EWS प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी? (GDS Recruitment 2026)

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में पद के अनुसार वेतन अलग-अलग निर्धारित है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को 12,000 रूपये से 29,380 रूपये तक वेतन मिल सकता है। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद के लिए वेतन 10,000 रूपये से 24,470 रूपये तक बताया गया है।

आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने से पहले अपनी 10वीं की मार्कशीट और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण भरते समय विशेष सावधानी बरतें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखना भी बेहतर रहेगा। भर्ती से जुड़ी आगे की जानकारी और परिणाम के लिए उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइड पर नजर रखनी चाहिए। वेबसाइड विजित करने लिए लिंक पर क्लीक करें https://www.indiapost.gov.in/

रक्षाबंधन पर आगरा पुलिस का अनोखा अंदाज, बिना हेलमेट वालों को रोककर बांधी राखी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment