---Advertisement---

आगरा न्यूज़: आगरा सराफा बाजार में हड़कंप, कर्ज में डूबा चांदी व्यापारी अचानक गायब

Published On: January 19, 2026
Follow Us
आगरा न्यूज़: चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव से परेशान सराफा व्यापारी लापता
---Advertisement---

आगरा न्यूज़: चांदी के दामों में लगातार हो रहे उत्तर-चढ़ाव ने सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घाटे और बढ़ते कर्ज से परेशान एक सराफा व्यापारी दो दिन से लापता है। व्यापारी के अचानक गायब हो जाने से परिवार में घबराहट का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

लापता व्यापारी की पहचान मोतीलाल नेहरू रोड निवासी 45 वर्षीय विनाका अग्रवाल के रूप में हुए है। उनकी पत्नी शालू अग्रवाल ने शनिवार को सिकंदरा पुलिस को लापता होने की सूचना दी थी। वह लंबे समय से नमक की मंडी क्षेत्र में चांदी का कारोबार करते थे। परिजनों के अनुसार हाल के महीनों में चांदी के भाव में अचानक आए उतार-चढ़ाव के कारण उनके व्यापार में भारी नुकसान हुआ था, जिससे उन पर कर्ज का दबाव लगातार बढ़ता चला गया।

शुक्रवार को दुकान की बात कहकर निकले

परिजनों ने बताया कि विनाका अग्रवाल शुक्रवार सुबह रोज़ की तरह दुकान जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे और फोन भी बंद आने लगा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। रात भर इंतजार करने के बाद शनिवार को उनकी पत्नी शालू अग्रवाल ने सिकंदरा थाने पहुंचकर पति के लापता होने की सूचना दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। सिकंदरा थाना पुलिस ने व्यापारी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया, जिसमें शुरुआती जांच में उनकी आखिरी लोकेशन पहले मथुरा और फिर दिल्ली में मिलने की जानकारी सामने आई है।

सीसीटीवी फुटेज में अकेले जाते दिखे व्यापारी

पुलिस ने व्यापारी के घर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि विनाका अग्रवाल घर से अकेले निकलते हुए दिखाई दिए थे। उनके साथ कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया, जिससे अपहरण की आशंका फिलहाल कम मानी जा रही है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

चांदी के बाजार में मंदी बनी परेशानी की वजह

परिजनों और व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव बनी हुई है। कभी अचानक तेजी तो कभी भारी गिरावट ने छोटे और माध्यम सराफा व्यापारियों को मुश्किल में डाल दिया है। विनाका अग्रवाल भी इसी की चपेट में आ गए थे। व्यापार में लगातार घाटा होने से उन्हें उधार लेना पड़ा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता चला गया।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सराफा बाजार में काम करने वाले कई छोटे व्यापारी इस समय आर्थिक दबाव से गुजर रहे है। बढ़ते कर्ज और बाजार की अनिश्चितता के कारण कई लोग मानसिक तनाव में है, लेकिन इस तरह किसी व्यापारी का लापता हो जाना बेहद चिंता का विषय है।

दिल्ली पुलिस से संपर्क, टीम रवाना

सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही व्यापारी की लोकेशन दिल्ली में मिलने की जानकारी मिली, आगरा पुलिस ने तुरंत दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। साथ ही एक विशेष टीम को दिल्ली के लिए रवाना किया गया है, ताकि व्यापारी का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। थाना प्रभारी निरीक्षक हरीपर्वत नीरज शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारी को जल्द से जल्द ढूंढ लिया जाएगा।

आगरा न्यूज़: परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

व्यापारी के लापता होने के बाद से परिवार की हालत बेहद खराब है। पत्नी शालू अग्रवाल और अन्य परिजन लगातार थाने के चक्कर काट रहे है। परिवार को आशंका है कि आर्थिक तंगी और मानसिक दबाव के चलते विनाका अग्रवाल ने कोई गलत कदम न उठा लिया हो। परिवार पुलिस से जल्द से जल्द उन्हें खोजने की गुहार लगा रहे है।

Agra News: 400 करोड़ का उत्तरी बाईपास खाली, आगरा शहर में दौड़ रहे भारी वाहन; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment