---Advertisement---

Agra Accident News: 100 ki रफ्तार से आए ट्रक ने छीनी 6 जिंदगियां, जगन्नाथ पूरी से लौट रहे थे सभी

Published On: January 31, 2026
Follow Us
Agra Accident News: जलेसर रोड आगरा पर हुए दर्दनाक सड़क हादसा
---Advertisement---

Agra Accident News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जगन्नाथ पूरी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे 2 ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ऑटो उछलकर सड़क किनारे करीब 10 से 11 फीट दूर जा गिरे और पूरी तहर से क्षतिग्रस्त हो गए।

यह दर्दनाक हादसा थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत जलेसर रोड पर शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे हुआ। आसपास के लोगों के अनुसार ट्रक की रफ़्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी और चालक वाहन नशे में था।

मिली जानकारी केe अनुसार थाना सहपयू क्षेत्र के भादर गांव निवासी आठ लोग 20 जनवरी को भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पूरी गए थे। दर्शन के बाद सभी शनिवार सुबह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से अपने गांव लौटने के लिए उन्होंने दो ऑटो बुक लिए। एक ऑटो को शहीद खान चला रहा था, जबकि दूसरे ऑटो के चालक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। रास्ते में एक यात्री रामदत्त दवा लेने के लिए कुछ देर के लिए ऑटो से उतर गए । कुछ ही मिनटों बाद नगला चंदन जलेसर रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को जबरस्त टक्कर मार दी।

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। और गंभीर रूप से घायल धनप्रसाद और विजय को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जलेसर रोड की ओर से आ रहा ट्रक लहराते हुए तेज गति में चल रहा था। पहले उसने एक ऑटो को टक्कर मारी और करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। इसके ट्रक ने दूसरे ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद दोनों ऑटो उछलकर सड़क किनारे पेड़ों से टकराते हुए गड्ढे में पलट गए। ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गए और उनकी छत उड़ गई। हादसे में सवार लोगों के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोटें आई है।

आगरा सड़क हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस

एक ऑटो को शहीद खान चला रहा था, जबकि दूसरे ऑटो के चालक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। रास्ते में एक यात्री रामदत्त दवा लेने के लिए कुछ देर के लिए ऑटो से उतर गए । बाद नगला चंदन जलेसर रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को जबरस्त टक्कर मार दी स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। ट्रक तेज रफ्तार में लहराते हुए आ रहा था और चालक वाहन नियंत्रण नहीं रख पा रहा था। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक नशे की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी।

एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे जलेसर रोड पर थाना खंदौली क्षेत्र में हुआ।

बताया जा रहा है कि ऑटो में सावर सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे और सामूहिक रूप से जगन्नाथ पूरी दर्शन के लिए गए थे। गांव में एक साथ छत मौतों की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुला हाल है।

Agra Traffice News: आगरा में मेट्रो कार्य बना सिरदर्द, 5 मिनट का सफर अब 30 मिनट में

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment