---Advertisement---

Agra News: आगरा के लोहिया नगर में जूता गोदाम में आग, लाखों का सामान जलकर राख

Published On: February 9, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा के लोहिया नगर में जूता गोदाम में लगी भीषण आग, उठता धुआं
---Advertisement---

Agra News: थाना कमला नगर क्षेत्र के बल्केश्वर लोहिया नगर में दो मंजिला मकान में बने जूते के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें पहली मंजिल से उठती देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। बताया गया कि लोहिया नगर निवासी सजल गुप्ता का यह दो मंजिला मकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर जूते का गोदाम चलाया जाता था, जो गणपति ट्रेडर्स के नाम से जाना जाता है। दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसियों ने फर्स्ट फ्लोर से तेज धुआं निकलते देखा। उस समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि परिवार किसी काम से बाजार गया हुआ था।

धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शुरुआत में पड़ोसियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन गोदाम में रखे जूतों और अन्य सामान की वजह से आग तेजी से फैल चुकी थी। चारों ओर काला धुआं छा गया, जिससे सांस लेना तक मुश्किल हो गया।

सजल गुप्ता के बड़े भाई ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद लगातार 112 नंबर पर कॉल किया गया, लेकिन काफी देर तक फोन नहीं लग पा रहा था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना देने के लिए एक बच्चे को स्कूटी से संजय प्लेस स्थित फायर स्टेशन भेजा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हुई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधितर सामान जलकर राख हो चुका था।

आग लगने के कारणों को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में बड़ी मात्रा में जूते, कच्चा माल और पैकिंग का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर जब सजल गुप्ता और उनका परिवार मौके पर पहुंचा, तो जले हुए गोदाम को देखकर उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मेहनत से खड़ा किया गया कारोबार पलभर में राख हो गया।

आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली लाश की AI से पहचान, 24 घंटे में खुला आगरा मर्डर केस

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment