---Advertisement---

Agra Crime News: शराब के लिए पैसे न देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की ले ली जान

Published On: February 10, 2026
Follow Us
Agra Crime News: आगरा में शराब के विवाद में भाई की हत्या का मामला
---Advertisement---

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली और दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब पीने के लिए पैसे न देने पर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह सनसनीखेज वारदात हरिपर्वत थाना क्षेत्र की है, जहां पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।

शराब बना विवाद की वजह

नगला छिद्दा बापू नगर इलाके में रहने वाले दो भाइयों के बीच शराब को लेकर विवाद हुआ। बड़े भाई पवन ने छोटे भाई अजय से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। अजय द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशे की हालत में पवन ने पहले छोटे भाई अजय के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उसने घर में रखे पत्थर से अजय के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले से अजय गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के दौरान अजय की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालत गंभीर देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हरिपर्वत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजय को तुरंत इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने अजय को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के कारण देर रात करीब एक बजे अजय ने दम तोड़ दिया। मृतक अजय की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पिता ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

घटना के समय मृतक और आरोपी के पिता भांजी की शादी में शामिल होने के लिए सादाबाद गए हुऐ थे। जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत आगरा लौटे और हरिपर्वत थाने में बड़े बेटे पवन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर गुस्से में आकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक अजय और आरोपी पवन, हरिपर्वत क्षेत्र के नगला छिद्दा बापू नगर निवासी लक्ष्मी नारायण के बेटे थे। लक्ष्मी नारायण सब्जी की ठेल लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में तीन बेटे थेपुलिस ने मौके से पत्थर बरामद कर लिया है, जिससे हमला किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी घटना के समय कितनी मात्रा में शराब के नशे में था।

Agra News: मदिया कटरा तिराहे पर सड़क धंसी, पाइनलाइन लीकेज से घंटों जाम

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment