Agra News: आगरा सहित प्रदेश के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तकनीकी शिक्षा को आधुनिक और रोजगार और भविष्य बनाने के लिए 15 नए कोर्स शुरू किए जा रहे है। ये कोर्स खासतौर पर उद्योगों की बदलती मांग और नई टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए है। नई व्यवस्था के तहत छात्रों को अब पारंपरिक विषयों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी स्किल्स भी सीखने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी बल्कि नौकरी के बेहतर अवसर भी मिल सकेंगे।
AI, साइबर सिक्योरिटी और डेटा साइंस जैसे विषय शामिल
नए शुरू होने वाले कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे विषय शामिल किए गए है। ये सभी ऐसे क्षेत्र है जिनकी मांग आज के दौर में तेजी से बढ़ रही है। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इन फील्ड्स में रोजगार के अवसर और अधिक बढ़ेगी। ऐसे में पॉलिटेक्निक स्तर पर ही छात्रों को इन विषयों की जानकारी देना एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत लिया गया फैसला
इन नए कोर्स को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत तैयार किया गया है। उद्देश्य यह है कि छात्रों को सिर्फ सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक और स्किल आधारित शिक्षा भी दी जाए। अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव उद्योगों की मांग को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद सीधे रोजगार मिलने में आसानी हो। पहले चरण में ये सभी कोर्स सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में लागू किए जाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे इन्हें अर्धसरकारी और निजी संस्थानों में भी शुरू किया जाएगा। आगरा के प्रमुख पॉलीटेक्निक संस्थानों में भी यह बदलाव नए सत्र से लागू होगा। इससे जिले के हजारों छात्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार किए गए कोर्स
आज के समय में टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और कंपनियों को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो नई तकनीकों को समझते हों। इसी को ध्यान में रखते हुए इन कोर्स का सिलेबस के हिसाब से तैयार किया गया है। इन कोर्स में छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट वर्क और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी दिया जाएगा, जिससे वे नौकरी के लिए पहले से तैयार हो सकें। नए कोर्स के शुरू होने से छात्रों के करियर में बड़ा बदलाव आएगा। AI, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में स्किल रखने वाले छात्रों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पॉलीटेक्निक से पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी अब बड़े संस्थानों और कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा।
तकनीकी शिक्षा को मिलेगा नया आयाम (Agra News)
यह पहल तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने का काम करेगी। अब तक जहां पॉलीटेक्निक को पारंपरिक कोर्स तक सीमित माना जाता था, वहीं अब यह आधुनिक तकनीकी शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक छात्रों को स्किल आधारित शिक्षा दी जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
Agra News: धुरंधर 2 का आगरा में जबरदस्त क्रेज, पन्ना सिनेमा में उमड़ी भीड़ और गूंजे देशभक्ति के नारे











