LPG Cylinder: गैस कनेक्शन वालों के लिए जरूरी खबर, 16 अगस्त है आखिरी तारीख

Published On: August 13, 2026
Follow Us
LPG Cylinder: LPG e-KYC अपडेट

LPG Cylinder: आगरा आपके घर में Indane, Bharat Gas ya HP Gas का घरेलू LPG कनेक्शन है, तो यह खबर आपके काम की है। LPG ग्राहकों को आधार आधारित e-KYC यानी बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए 16 अगस्त 2026 की समय सीमा बताई गई है। तय समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले ग्राहकों को घरेलू डर पर LPG सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती है।

16 अगस्त क्यों है खास?

LPG कनेक्शनों ke सत्यापन को लेकर तेल विपणन कंपनियां ग्राहकों को लगातार संदेश भेज रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि LPG कनेक्शन वास्तविक ग्राहक के नाम पर है और घरेलू गैस पर मिलने वाली सरकारी सहायता या घरेलू डर का लाभ सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। मौजूदा रिपोर्टों के अनुसार, 16 अगस्त 2026 तक आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC पूरा करने के लिए ग्राहकों को कहा गया है। यह प्रक्रिया खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्व है, जिनकी e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है।

e-KYC नहीं करने पर क्या होगा?

सबसे जरूरी बात यह है कि e-KCY की समय सीमा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह बातें चल रही है। e-KYC नहीं करने का मतलब यह नहीं है कि आपका LPG कनेक्शन उसी दिन हमेशा के लिए रद्द हो जाएगा। रिपोर्टों के मुताबिक, सत्यापन पूरा नहीं होने तक ग्राहक को घरेलू डर पर LPG सिलेंडर मिलने की सुविधा प्रभावित हो सकती है। यानी e-KYC पूरी होने तक सिलेंडर घरेलू दर पर लेने में परेशानी आ सकती है। इसलिए अगर आपके मोबाइल पर LPG e-KYC से जुड़ा सदेश आया है और आपने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है, तो आखिरी तारीख का इंतजार करना सही नहीं होगा।

क्या सभी LPG ग्राहकों को e-KYC करनी होगी?

LPG e-KYC को लेकर अगल-अलग श्रेणी के ग्राहकों के लिए नियमों में अंतर हो सकता है। रिपोर्टों में बताया गया है कि PMUY और गैर-PMUY ग्राहकों के लिए सत्यापन व्यवस्था लागू की गई है। इसलिए अगर आपकी LPG एजेंसी या तेज कंपनी की ओर से e-KYC का मेसेज आया है, तो इसे नजरअंदाज न करें। खास तौर पर जिन ग्राहकों ने लंबे समय से अपनी e-KYC नहीं कराई है, उन्हें अपने LPG कनेक्शन की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए।

घर बैठे कैसे कर सकते है LPG e-KYC

e-KYC कराने के लिए हर ग्राहक को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। कंपनी के हिसाब से प्रक्रिया अलग हो सकती है। Indane Gas के ग्राहक Indian Oil ONE ऐप के जरिए e-KYC की प्रक्रिया शुरू कर सकते है। इसके अलावा LPG वितरक या डिलीवरी कर्मचारी की मदद से भी बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा सकता है। कुछ मामलों में आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके लिए ग्राहक को संबंधित आधिकारिक ऐप और आधार ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया का इस्तेमाल करना होता है।

भारत गैस और HP गैस ग्राहकों के लिए भी जरूरी अपडेट

यह मामला केवल Indane ग्राहकों तक सीमित नहीं है। भारत गैस और HP गैस के ग्राहकों को भी अपनी e-KYC स्थिति जांच लेनी चाहिए। भारत गैस ग्राहक BPCL के आधिकारिक ऐप के माध्यम से e-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते है। वहीं HP गैस ग्राहक HP Pay जैसे आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते है। ग्राहकों को किसी अनजान लिंक पर आधार या बैंक की जानकारी दर्ज करने से बचना चाहिए।

e-KYC के लिए क्या चाहिए?

e-KYC की प्रक्रिया पूर करने के लिए सामान्य तौर पर ग्राहक के LPG कनेक्शन की जानकारी और आधार आधारित पहचान सत्यापन की जरूरत पड़ती है। बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के लिए संबंधित आधिकारिक प्रक्रिया अपनानी होती है। अगर मोबाइल से प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है, तो ग्राहक अपनी LPG एजेंसी पर जाकर भी जानकारी ले सकता है।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए? (LPG Cylinder)

अगर आपके LPG कनेक्शन के लिए e-KYC बाकी है, तो 16 अगस्त की समय सीमा से पहले इसे पूरा कर लेना बेहतर है। सबसे पहले अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप या LPG वितरक se कनेक्शन की e-KYC स्थिति जांचें। किसी अनजान व्यक्ति को OTP, Aadhaar नंबर, बैंक डिटेल या अन्य संवेदनशील जानकारी न दें। e-KYC के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक से भी सावधान रहें।

Agra News: आगरा कैंट GRP की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का कैमरा बैग 8 घंटे की तलाश के बाद बरामद

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment