Agra Crime Crime: पुलिस आयुक्त आगरा श्री दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। खंदौली थाना पुलिस, साइबर टीम सर्विलांस/ काउंटर इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान ट्रक में कुल 310 पेटियां मिलीं। इनमें 1644 बोतल, 1800 अद्धे और 4704 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रूपये बताई गई है।
संयुक्त टीम ने ट्रक को रोककर की जांच
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर खंदौली थाना पुलिस की टीम साइबर टीम और सर्विलांस/ काउंटर इंटेलिजेंस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम को अवैध शराब की तस्करी से जुड़ी जानकारी मिली। सूचना के आधार पर टीम ने ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। पहली नजर में ट्रक सामान्य माल से भरा हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस के अनुसार, शराब को छिपाकर ले जाने के लिए ट्रक के अंदर विशेष तरीके से व्यवस्था की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को लकड़ी के चेनुमा ढांचे के अंदर शराब की पेटियां छिपी मिलीं।
चंडीगढ़ से शराब लोड होने की जानकारी
पूछताछ में सामने आया कि शराब की खेप पंजाब के चंडीगढ़ के पास से लोड की गई थी। इसके बाद इसे बिहार के समस्तीपुर में डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि बरामद शराब अलग-अलग ब्रांड की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहा से भेजी गई थी और आगे इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।

बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करी का नेटवर्क
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद दूसरे राज्यों से अवैध शराब पहुंचाने वाले नेटवर्क पर पुलिस और जांच एजेंसियों की नजर रहती है। पुलिस को आशंका है कि शराब की इस खेप को भी इसी नेटवर्क के जरिए बिहार पहुंचाया जाना था। जांच एजेंसियों यह पता लगाने में जुटी हैं कि ट्रक किसके नाम पर है, शराब किसने लोड कराई थी और डिलीवरी लेने वाला व्यक्ति कौन था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी में और कितने लोग शामिल हैं।
फर्जी बिल के जरिए माल छिपाने की आशंका
पुलिस की पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि तस्करी में शामिल लोग कई बार दूसरे सामान की आड़ में शराब की खेप ले जाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए फर्जी ई- वे बिल या दूसरे दस्तावेजों a इस्तेमाल किए जाने की आशंका रहती है। इस मामले में भी पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रक में शराब छिपाकर ले जाने के लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था और इस पूरी प्रक्रिया में कौन कौन लोग शामिल थे।
ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की भी होगी जांच (Agra Crime News)
शराब तस्करी के इस मामले में पुलिस ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में केवल शराब बरामद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क तक पहुंचना जरूरी है। इसी को देखते हुए पुलिस बरामद शराब के ब्रांड, ट्रक, चालक और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर आगे की कड़ियां जोड़ रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इससे पहले इसी तरह की खेप कही और तो नहीं भेजी गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। पूछताछ पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
LPG Cylinder: गैस कनेक्शन वालों के लिए जरूरी खबर, 16 अगस्त है आखिरी तारीख
Agra Crime News: गूगल से मिला सीमेंट का नंबर, कारोबारी के खाते से उड़ गए 1.01 लाख




