Agra Crime News: आगरा में हाल ही में हुए सुनार लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
17 मार्च को हुई थी लूट की घटना
शहर के जगदीशपुरा क्षेत्र में बिचपुरी रोड स्थित एक सुनार के यहां 17 मार्च को लूट की वारदात हुई थी। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल आरोपी पथौली नहर के पास देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी रोहित गोस्वामी के पैर में गोली लग गई।
तीन आरोपियों की पहचान
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित गोस्वामी निवासी अवधपुरी थाना मलपुरा, अंकित निवासी नगला हट्टी रोड थाना मलपुरा और प्रिंस निवासी ग्राम हमायुपुर थाना दक्षिण फिरोजाबाद के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी रोहित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इसके अलावा लूट में इस्तेमाल किए गए साधनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का बयान (Agra Crime News)
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लूटकांड में शामिल अन्य लोगों पाए जाते है तो जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। आगरा पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं है।
Agra Crime: आगरा में सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीना सोने से भरा बैग











