Agra News: आगरा में 20 मई को शहरभर की दवा दुकानें बंद रहेंगी। आगरा फार्म एसोसिएशन ने ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रैगिस्टस के आह्नान पर प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया है। इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन दवा ब्रिकी, कॉरपोरेट कंपनियां द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट और बाजार में बढ़ रही नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ विरोध दर्ज करना है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, 20 मई को आगरा की लगभग 3 हजार दवा दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी मेडिकल सुविधाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा। केमिस्ट संगठनों ने लोगों से अपील की है कि जरूरी दवाइयों की खरीद पहले ही कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ऑनलाइन दवा ब्रिकी पर उठे सवाल
आगरा फार्म एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप बंसल ने बताया कि लंबे समय से ऑनलाइन दवा बिक्री का मुद्दा उठाया जा रहा है। उनका कहना है कि कई ऑनलाइन प्लेफॉर्म बिना डॉक्टर की वैध पर्ची के दवाइयां उपलब्ध करा रहे है, जिससे मरीजों की सेहत पर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दवाओं का उपयोग हमेशा डॉक्टर की सलाह पर होना चाहिए, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नियमों की अनदेखी हो रही है। इससे गलत दवा लेने और दवा के दुष्प्रभाव बढ़ने का खतरा बना रहता है।
भारी डिस्काउंड से छोटे कारोबारियों पर असर
केमिस्ट एसोसिएशन ने कॉरपोरेट कंपनियों पर छोटे व्यापारियों के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन का कहना है कि बड़ी कंपनियां 30 से 40 प्रतिशत तक का भारी डिस्काउंट देकर ग्राहकों को अपने तरफ आकर्षित कर रही है, जिससे स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। दवा व्यापारियों का कहना है कि छोटे दुकानदार सीमित मुनाफे में कारोबार करते है। ऐसे में बड़े स्तर पर छूट देने की बाजार में उनका टिक पाना मुश्किल हो रहा है। इसका सीधा असर स्थानीय रोजगार और छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है।
नकली दवाओं के कारोबार पर भी चिंता
हड़ताल का एक बड़ा मुद्दा बाजार में बढ़ती नकली दवाओं की ब्रिकी भी है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि नकली और घटिया गुणवत्ता की दवाएं बाजार में तेजी से पहुंच रही है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। केमिस्ट संगठनों का कहना है कि नकली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नियमित जांच अभियान चलाने की जरूरत है। उनका मानना है कि इससे मरीजों की सुरक्षा के साथ-साथ ईमानदारी से व्यापार करने वाले दवा विक्रेताओं का भरोसा भी बना रहेगा।
12 लाख से ज्यादा केमिस्ट होंगे शामिल
देशभर में होने वाली इस हड़ताल में करीब 12 लाख से अधिक केमिस्ट शामिल होने की संभावना है। आगरा में इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है। एसोसिएशन ने साफ किया है कि यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। दवा व्यापारियों का कहना है कि कई बार सरकार और संबंधित विभागों को ज्ञापन दे चुके है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इसी कारण देशव्यापी आंदोलन का फैसला लिया गया है।
मरीजों से पहले तैयारी करने की अपील (Agra News)
एसोसिएशन ने आम लोगों से अपील की है कि 20 मई से पहले अपनी जरूरी दवाएं खरीद लें। खासकर बुजुर्ग मरीज, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को पहले से दवाइयों का इंतजाम करने सलाह दी गई है।







