---Advertisement---

Agra Metro Update: आगरा मेट्रो में तेजी: नालबंद चौराहे से हटी बैरिकेडिंग, सिकंदरा स्टेशन जल्द होगा तैयार

Published On: May 6, 2026
Follow Us
Agra Metro Update: आगरा मेट्रो निर्माण कार्य
---Advertisement---

Agra Metro Update: आगरा में मेट्रो परियोजना अब रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। एमजी रोड स्थित नालबंद चौराहे पर एक तरफ की बैरिकेडिंग हटाए जाने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं। वहीं, सिकंदरा मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है और अगले तीन से चार महीनों में इसके तैयार होने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तरप्रदेश मेट्रो रेल कॉपरेशन (एपीएम, आरसी) की टीम लगातार काम में जुटी हैं। बुधवार को नगर निगम की टीम ने नालबंद चौराहे के पास से एक ओर की बेरिकेडिंग हटा दी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। लंबे समय से इस मार्ग पर समस्या बनी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही दूसरी ओर की बैरिकेडिंग भी हटाई जाएगी, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य होने लगेगा।

एमजी रोड पर करीब छह किलोमीटर लंबे हिस्से में एलिवेटेड मेट्रो का निर्माण जारी है। इस रूट पर पिलरों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है। नालबंद चौराहे के पास अधिकांश पिलर तैयार हो चुके हैं, जिससे आगे के काम में गति आई है। हालांकि, प्रतापपुरा चौराहे के पास पाई लिंग का काम अभी धीमा है, जिसे जल्द तेज करने की योजना बनाई है।

यमुना नदी पर मेट्रो के पिलर बनाने का काम भी तेज गति से चल रहा है। अभी तक सातवें पिलर पर काम जारी है और आठवें पिलर का निर्माण अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। यह हिस्सा तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नदी के ऊपर निर्माण में विशेष सावधानी बरती जाती है। सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का ढांचा अब स्पष्ट दिखाई देने लगा है। यहां गार्डर रखने का काम शुरू हो चुका है और प्लेटफॉर्म निर्माण की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि इसी रफ्तार से काम चलता रहा तो तीन से चार महीने में स्टेशन तैयार हो जाएगा।

नेशनल हाइवे-19 के किनारे भगवान टॉकीज चौराहे से कालिंदी विहार, गुरु का ताल होते हुए सिकंदरा चौराहे तक मेट्रो निर्माण का काम जारी है। ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग को चरणबद्ध तरीके से हटाया और लगाया जा रहा है, ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। बैरिकेडिंग हटने के बाद एमजी रोड पर जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है कि अब अजावाही आसान हो रही है। लंबे समय से निर्माण कार्य के कारण जो दिक्कत आ रही थीं, उनमें अब धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है।

मेट्रो परियोजना के पूरा होने के बाद आगरा में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। इससे न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। खासकर सिकंदरा जैसे ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच और आसान हो जाएगी। फिलहाल, प्रशासन और मेट्रो टीम का फोकस तय समय में काम पूरा करने पर है, ताकि जल्द से जल्द शहरवासियों को मेट्रो सेवा का लाभ मिल सके।

Agra Weather Today: आगरा में 48 घंटे में 10.2°C की गिरावट, तेज हवाओ के साथ बारिश के आसार

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment