---Advertisement---

Agra Crime: आगरा में IPL सट्टे में लाखों हारने के बाद रची फर्जी लूट, पुलिस जांच में खुला बड़ा राज

Published On: May 8, 2026
Follow Us
Agra Cime: आगरा IPL सट्टा लूट मामला आरोपी गिरफ्तार
---Advertisement---

Agra Crime: आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां IPL मैचों में सट्टेबाजी के दौरान लाखों रूपये हारने के बाद एक पार्किंग मैनेजर ने खुद के साथ लूट होने की झूठी कहानी रच डाली। शुरुआत में मामला पुलिस के लिए भी चुनौती बना रहा, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने मामले में पार्किंग मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला शहर के ताजगंज क्षेत्र से जुड़ा है। यहां स्थित शिल्पग्राम पार्किंग का संचालन करने वाली कंपनी के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी थी कि बदमाशों ने उससे लाखों रूपये लुट लिए है। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस को बताई गई थी लूट की कहानी

बताया गया पार्किंग से एकत्र की गई रकम बैंक में जमा कराने के लिए ले जाई जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने हमला कर नकदी लुट ली। शुरुआती सूचना के आधार पर पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान कई बिंदु संदिग्ध पाए गए। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता से गहन पूछताछ की।

पूछताछ में सामने आया पूरा सच

सख्ती से पूछताछ करने पर पार्किंग मैनेजर ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने बताया की वह IPL मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल था और इसी दौरान उसने कंपनी के लाखों रूपये गंवा दिए थे। रकम वापस न कर पाने के डर से उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लुट की झूठी खबर तैयार की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूरी योजना पहले से बनाई थी ताकि कंपनी और पुलिस दोनों को गुमराह किया जा सके। लेकिन जांच में मिले तकनीकी सबूतों ने पूरी साज़िश का पर्दाफाश कर दिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद (Agra Crime)

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पार्किंग मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही हैं कि आरोपी कितने समय से सट्टेबाजी में शामिल थे और क्या इससे पहले भी किसी तरह की आर्थिक गड़बड़ी की गई थी। IPL सीजन के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले लगातार आते रहे हैं। युवाओं से लेकर नौकरीपेशा लोगों तक कई लोग तेजी से पैसे कमाने के लालच में फंस जाते हैं। कई मामलों में आर्थिक नुक़सान के बाद लोग अपराध का रास्ता भी अपना लेते है।

Agra Weather: आगरा में बदला मौसम का मिजाज: बादलों की आवाजाही से गर्मी से राहत, अगले 7 दिन बारिश के आसार

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment