Agra Weather: आगरा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले दो दिनों से शहर के आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को अब कुछ राहत महसूस हो रही है। शुक्रवार सुबह शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और सुबह हल्की बारिश भी हुई। जबकि ठंडी हवाओ ने मौसम को सुहावना बना दिया।
सुबह के समय शहर के कई इलाकों में आसमान बादलों से ढका नजर आया। सड़कों पर निकलने वाले लोगों ने भी मौसम में आए बदलाव को महसूस किया। आमतौर पर मई महीने की तेज गर्मी के बीच ऐसा मौसम लोगों के लिए राहत लेकर आया है। सुबह ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल जाने वाले बच्चे ने भी मौसम का आनंद लिया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शहर में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय हवाओ के असर से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। इसके चलते दिन के समय भी तेज धूप का असर कम देखने को मिल रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
आसमान में छाए बादलों के कारण हवा में नमी का स्तर भी बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार नमी करीब 50 प्रतिशत के आसपान बनी हुई है। यही वजह है कि वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। कई इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। अगले 7 दिनों का मौसम अनुमान
आने वाले दिनों का अनुमान (Agra Weather)
| तारीख | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 9 मई | 32°C | 23°C |
| 10 मई | 33°C | 24°C |
| 11 मई | 32°C | 22°C |
| 12 मई | 30°C | 20°C |
| 13 मई | 29°C | 21°C |
| 14 मई | 31°C | 23°C |
Agra News: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने ऑफिस की 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत
Agra Weather Today: आगरा में 48 घंटे में 10.2°C की गिरावट, तेज हवाओ के साथ बारिश के आसार










