Agra News: आगरा में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में Agra Development Authority ने ताजगंज क्षेत्र के लखावली इलाके में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर कार्रवाई की। एडीए की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, क्षेत्र में हलचल बढ़ गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
बिना अनुमति की जा रही थी प्लॉटिंग
जानकारी के अनुसार ताजगंज वार्ड-2 के अंतर्गत 125 फीट रोड स्थित मौजा लखावली में बिना विभागीय स्वीकृत के प्लॉटिंग का काम किया जा रहा था। यह प्लॉटों की बाउंड्री वॉल बनाई जा रही थी और अंदर सड़क निर्माण का काम भी कराया गया था। विभागीय को इसकी शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया।
दस्तावेज मांगने पर नहीं मिला जवाब
निरीक्षण के दौरान एडीए अधिकारियों ने निर्माण से जुड़े लोगों से स्वीकृत मानचित्र और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति वैध दस्तावेज नहीं दी खा सका। इसके बाद विभाग की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों के अनुसार नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माणकर्ताओं ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। न ही स्वीकृत नक्शा या अन्य कागजात प्रस्तुत किए गए।इसके बाद एडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का निर्णय लिया।
करीब दो घंटे चला अभियान (Agra News)
सोमवार को एडीए की टीम बुलडोजर ओर सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्री वॉल ध्वस्त किया गया और निर्माणाधीन सड़क को भी उखाड़ दिया गया। यह अभियान करीब दो घंटे तक चला। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन प्रशासनिक टीम और सुरक्षा व्यवस्था के चलते कार्रवाई बिना रुकावट जारी रही। अधिकारियों ने साफ कहा कि बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Agra News: आगरा में बीच सड़क दिखा हैरान करने वाला नजारा, महिला को देखकर लोग रह गए दंग







