Agra News: आगरा के एत्मादौला क्षेत्र में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी माहौल बन गया जब एक महिला बिना पर्याप्त कपड़ों के सड़क पर घूमती दिखाई दी। राहगीरों की नज़र जैसे ही महिला पर पड़ी, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के महिला हाथ में डंडा लिए इलाके में घूम रही थी और काफी परेशान नजर आ रही थी।इसी दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और आसपास मौजूद लोगों ने महिला को संभालने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे एक स्थानीय कार्यकर्ता ने महिला को गमछा ओढ़ाकर उसे सुरक्षित स्थान पर बैठाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद Uttar Pradesh Police की टीम मौके पर पहुंची और महिला को अपने संरक्षण में लिया। पुलिसकर्मियों ने महिला को कपड़े उपलब्ध कराए और शांत कराने का प्रयास किया। शुरुआती पूछताछ में महिला ने कुछ लोगों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला मूलरूप से Firozabad की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ ट्रांस यमुना इलाके में किराए पर रह रही थी। महिला के पति को मौके पर बुलाया गया। पूछताछ में पति ने बताया कि महिला कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही है और उसका इलाज भी चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने महिला से अलग-अलग स्तर पर बातचीत की महिला ने अपनी बेटी से जुड़े एक विवाद और कुछ लोगों द्वारा परेशान किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के कारण कुछ समय तक इलाकों में भीड़भाड़ ओर हलचल बनी रही। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संवेदनशील जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की है। थाना पुलिस के अनुसार महिला फिलहाल सुरक्षित है और उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







