Agra News: आगरा के सर्राफा बाजार में इन दिनों असामान्य सन्नाटा देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई तेज बढ़ोतरी के बाद निवेश के उद्देश्य गोल्ड बार, सिक्के और बिस्किट खरीदने वाले ग्राहक बाजार से लगभग गायब हो गए है। कारोबारियों का कहना है कि पहले से ही मंदी की मार झेल रहे बाजार पर अब बढ़ती कीमतों ने और दवाब बढ़ा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से एक वर्ष तक सोने की अनावश्यक खरीद से बचने की अपील की गई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के आयात शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। इस फैसले का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में देखने को मिला, जहां कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।
एक ही दिन में सोने और चांदी के दाम में बड़ा उछाल
आगरा सर्राफा बाजार के कारोबारियों के अनुसार बुधवार शाम तक 10 ग्राम सोने का भाव लगभग 1.57 लाख रूपये पहुंच गया। मंगलवार को यही कीमत करीब 1.51 लाख रूपये थी। यानी एक ही दिन में 5,000 रूपये से अधिक की तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। एक किलो ग्राम चांदी का भाव 2.77 लाख रूपये तक पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले यह 2.65 लाख रूपये था। इस प्रकार चांदी में करीब 12,000 रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
निवेशकों ने बनाई दूरी (Agra News)
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण निवेशक फिलहाल खरीदारी से बच रहे हैं। सामान्य दिनों मैं ग्राहक निवेश के लिए गोल्ड बार, सिक्के और बिस्किट खरीदते थे, लेकिन अब इस श्रेणी की मांग लगभग खत्म हो गई है। बाजार में केवल उन्हीं ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है, जिन्हें शादी या अन्य पारिवारिक आयोजनों के लिए आभूषण बनवाने हैं। ऐसे परिवार बढ़ती कीमतों को देखते हुए जल्द ऑडर बुक करा रहे हैं, ताकि आने वाले महीनों में और महंगाई का सामना न करना पड़े।
छह महीने से मंदी की मार
आगरा का सर्राफा बाजार पिछले छह महीने से मंदी के दौर से गुजर रहा है। कारोबारियों के अनुसार सामान्य कारोबार का केवल 10 प्रतिशत ही बचा है। निवेशकों के पीछे हटने से बाजार की स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि त्योहारों और विवाह सीजन के दौरान मांग में कुछ सुधार हो सकता है। हालांकि सोने और चांदी के दाम इसी तरह बढ़ते रहे, तो ग्राहकों की खरीद क्षमता पर असर पड़ सकता है।
जनवरी के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचा सोना
इस वर्ष जनवरी में 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.85 लाख रूपये तक पहुंच गया था। इसके बाद कीमतों में गिरावट आई और यह लगभग 1.40 लाख रूपये तक आ गया। हाल के फैसलों और वैश्विक संकेतों के बाद एक बार फिर सोना तेजी की रहा पर लौट आया है। कारोबारियों का मानना है कि यदि मौजूदा परिस्थितियां बनी रही, तो आने वाले दिनों में सोना फिर अपने उच्चतम स्तर के करीब पहुंच सकता है। यही कारण है कि ग्राहक अभी सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।
शादी वाले परिवारों की बढ़ी चिंता
आगरा में जिन परिवारों के यहां आने वाले महीनों में विवाह हैं, उनकी चिंता बढ़ गई है। आभूषण बनवाने की लागत बढ़ने से बजट प्रभावित हो रहा है। कई परिवार आवश्यक बनवाने की लागत बढ़ने से बजट प्रभावित हो रहा है। कई परिवार आवश्यक मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं और अनावश्यक खर्च से बच रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार यदि कीमतों में स्थिरता आती है, तो बाजार में दोबारा रौनक लौट सकती है। फिलहाल निवेशकों की दूरी और बढ़ते दामों ने आगरा के सर्राफा बाजार को शांत कर दिया है।
Agra News: आगरा में गृहकर जमा करने वालों को बड़ी राहत, 31 जुलाई तक 10% छूट का मिलेगा लाभ






