Agra Weather: आगरा में गर्मी ने मई के मध्य में ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और हीटवेव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
सुबह से तेज धूप, दोपहर में बड़ी परेशानी
शुक्रवार की शुरुवात साफ आसमान ओर तेज धूप के साथ हुई। सुबह के समय की गर्मी का असर महसूस होने लगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप और अधिक तीखी होती गई। दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर ढककर, छाता लेकर और पानी की बोतल साथ रखते नज़र आए। शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और व्यस्त सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही कम रही। तेज धूप के कारण लोग घरों और दफ्तरों में ही रहना पसंद कर रहे
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण दिन और रात दोनों समय लोगों को असहजता महसूस हो रही है।
अगले पांच दिनों तक रहेगा गरमी का प्रकोप
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार 16 मई से 20 मई के बीच आगरा में गर्मी और बढ़ सकती है। 17 मई को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं 18 से 20 मई के बीच अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में लोगों को कई दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

पिछले सात दिनों में लगातार बढ़ा तापमान
पिछले सप्ताह में आगरा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लगातार साफ मौसम और तेज धूप के कारण गर्मी का असर दिन-ब-दिन बढ़ता गया। दोपहर के समय खुले स्थलों पर गर्मी अधिक महसूस की गई।
| तारीख | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 9 मई | 40°C | 24°C |
| 10 मई | 41°C | 25°C |
| 11 मई | 41°C | 26°C |
| 12 मई | 42°C | 26°C |
| 13 मई | 42°C | 24°C |
| 14 मई | 43°C | 25°C |
| 15 मई | 43°C | 27°C |
मौसम विभाग की सलाह (Agra Weather)
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। अधिक पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहने और बच्चों व बुर्जुगों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। धूप में निकलते समय सिर को ढकना और शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है लंबे समय से धूप में रहने से लू लगने, सिरदर्द, चक्कर और डीहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कमजोरी महसूस होने पर तुरंत छायादार स्थान पर जाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी या ORS लें।
आगरा में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और हिटवेव
| तारीख | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| 16 मई | 26°C | 44°C |
| 17 मई | 26°C | 45°C |
| 18 मई | 27°C | 46°C |
| 19 मई | 27°C | 46°C |
| 20 मई | 27°C | 47°C |
Agra News: आगरा में बैटरी धमाके के बाद लगी भीषण आग, 24 ई-रिक्शा जलकर राख











