---Advertisement---

Agra News: आगरा में बैटरी धमाके के बाद लगी भीषण आग, 24 ई-रिक्शा जलकर राख

Published On: May 15, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में ई- रिक्शा चार्जिंग पुलिस में लगी आग
---Advertisement---

Agra News: आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट पर भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में वहां खड़े करीब 24 ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद एक युवक झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह घटना कृष्णा बाग नगला हवेली दयालबाग इलाके की बताई जा रही है। यहां एक खाली प्लॉट में पिछले दो वर्षों से ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट संचालित किया जा रहा था। गुरुवार करीब चार बजे चार लोग वहां मौजूद थे और ई- रिक्शा चार्जिंग पर लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई और कुछ ही सेकंड में बैटरियों में धमाके होने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाकों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पूरा चार्जिंग प्वाइंट आग की लपटों में घिर गया। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान रमाशंकर नाम का युवक झुलस गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

फायर स्टेशन संजय प्लेस से दमकल की गाड़ियां मौके प पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक वहां खड़े अधिकतर ई- रिक्शा पूरी तरह जल चुके थे। आग के कारण इलाके में काफी देर तक धुआं फैलता रहा, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ा।

Agra News: आगरा एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव, टैक्सी ट्रैक और नया सिविल एंक्लेव यात्रियों को देगा राहत

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment